facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

नये साल में 60,000 रुपये के स्तर को छू सकता है सोना

Advertisement

नये साल में अधिक निवेशकों के सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ने से 2023 में सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।

Last Updated- December 30, 2022 | 3:37 PM IST
gold Silver price today
Shutter Stock

भारतीय बाजार में नये साल में अधिक निवेशकों के सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ने से 2023 में सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मार्च में 2,070 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर से नवंबर में 1,616 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक आ गयी और उसके बाद से इसमें सुधार हो रहा है। 2022 की शुरुआत में सोने की कीमत करीब 1,800 डॉलर प्रति औंस थी।

इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस बहुमूल्य धातु की कीमत 1,803 डॉलर प्रति औंस है। जिंस बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) पर सोना 54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जब अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया 83 के करीब है।

भविष्य में भू-राजनीतिक स्थिति, मंदी की चिंता, मुद्रास्फीति के रुझान और क्रिप्टो परिसंपत्तियों के लिए कम मांग जैसे कई कारकों से सोने की कीमतों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अनिश्चित समय में सोना को हमेशा एक सुरक्षित पूंजी माना जाता है।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और जिंस शोध के प्रमुख रविंद्र वी राव ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”अगले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के सकारात्मक रुझान के साथ 1,670-2,000 डॉलर के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। एमसीएक्स पर सोना 48,500-60,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकता है।’ हालांकि 2023 में सोने की मांग लचीली होने की संभावना है।

राव ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को और सख्त करने से अगले साल की पहली तिमाही में सोने की कीमतों पर गहरा असर पड़ सकता है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के चलते सोने की कीमतों में अल्पकालिक वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि वर्ष के दौरान मुद्रास्फीति को प्रबंधित करने के लिए फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, जिससे सोने के लिए धारणा प्रभावित हुई।

एमसीएक्स पर साल की शुरुआत में सोने का भाव 47,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था और फिर मार्च में 55,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के शिखर पर पहुंच गया। सितंबर में यह 48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर आ गया।

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कम से कम 1,885 डॉलर और एमसीएक्स में 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव आने की उम्मीद है। कोई भी नया भू-राजनीतिक तनाव कीमतों को और बढ़ा सकता है।

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (GJC) के चेयरमैन आशीष पेठे ने कहा, ”2022 की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) में सोने और सोने के आभूषणों की मांग में जोरदार वापसी हुई है। सोने की कीमत में बढ़ोतरी का असर खुदरा काउंटरों पर पड़ा है। अगर सोने की दरें स्थिर हो जाती हैं तो आने वाले साल में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।”

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement