facebookmetapixel
Advertisement
SBI पर 4 ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,370 तक दिया टारगेट, Gold Loan में करीब 100% उछालUP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल करUP में ₹10 लीटर बिकेगा गोमूत्र: बुलंदशहर से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा ₹2 प्रति लीटर कमीशनपति या पत्नी में से किसी एक को क्वार्टर मिला तो क्या दूसरे को मिलेगा HRA? सरकार ने संसद में दे दिया जवाबनतीजों के बाद Lupin में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दिए ₹2,600 तक के टारगेटExplainer: फ्रीलांसिंग से हुई कमाई? ‘Section 44ADA’ का उठाएं फायदा और समझें टैक्स छूट के सभी नियमSIF कैटेगरी में बढ़ा मुकाबला! एक साथ लॉर्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश का मौकाOla Electric पर SELL, 30 रुपये का टारगेट; शेयर में 23% गिरावट का डर क्यों?HDFC Bank ने घटाई MCLR, क्या अब सस्ता होगा आपका लोन? जानिए किन ग्राहकों की EMI पर पड़ेगा सीधा असरजीरो बैंलेंस अकाउंट में डेबिट कार्ड मिलता है या नहीं? SBI, HDFC, ICICI, BoB और Kotak Bank में क्या हैं नियम

सोने-चांदी के भाव उछले, विदेशी बाजारों में भी दिखी तेजी; MCX पर कैसा है ट्रेंड

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,09,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,28,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे

Last Updated- September 19, 2025 | 9:49 AM IST
Gold and Silver rate today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। - प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के भाव शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। मंगलवार को दोनों के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,09,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,28,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत शुक्रवार तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 202 रुपये की तेजी के साथ 1,09,254 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,09,052 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 296 रुपये की तेजी के साथ 1,09,348 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,09,678 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,09,158 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने मंगलवार को 1,10,666 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 368 रुपये की तेजी के साथ 1,27,500 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,27,132 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,168 रुपये की तेजी के साथ 1,28,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,28,332 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,27,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस सप्ताह 1,30,450 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 3,677.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,778.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,680.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने 3,739.90 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 42.11 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 42.11 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.29 डॉलर की तेजी के साथ 42.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,09,254 1,09,052 1,09,348
चांदी 1,27,500 1,27,132 1,28,300
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,677.70 3,778.30 3,680.40
चांदी 42.11 42.11 41.40

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 19, 2025 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement