facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगी

सोने-चांदी ने फिर बनाया नया हाई, MCX पर गोल्ड की कीमत ₹1.17 लाख के पार

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव ₹1,17,500, जबकि चांदी के भाव ₹1,44,000 के करीब कारोबार कर रहा था

Last Updated- September 30, 2025 | 10:42 AM IST
Gold and Silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। - प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Rate today: सोने-चांदी के कारोबार में मंगलवार (30 सितंबर) को तेजी देखी जा रही है। दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,17,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,44,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के भाव नए शिखर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 555 रुपये की तेजी के साथ 1,16,899 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,16,344 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,170 रुपये की तेजी के साथ 1,17,514 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,17,542 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,16,475 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,17,561 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और भाव रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 131 रुपये की तेजी के साथ 1,43,849 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,099 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 863 रुपये की तेजी के साथ 1,43,962 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,44,200 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,538 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,44,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछले सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और भाव सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गए। Comex पर सोना 3,863.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,855.20 डॉलर प्रति औंस था।

खबर लिखे जाने के समय यह 38.60 डॉलर की तेजी के साथ 3,893.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव 3,895.50 डॉलर का आल टाइम हाई बना चुके हैं।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.13 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.01 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 47.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को इसने 47.35 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,16,899 1,16,344 1,17,514
चांदी 1,43,849 1,43,099 1,43,962
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,863.10 3,855.20 3,893.80
चांदी 47.13 47.01 47.24

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 30, 2025 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement