facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोना चांदी की कीमतों में गिरावट, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी के वायदा भाव घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- April 28, 2026 | 10:04 AM IST
gold jewellery
Representative image

Gold and Silver Price Today, April 28: सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,51,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,40,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 21 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,700 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,51,721 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 40 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,681 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,802 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,51,555 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह पढ़ें: बढ़त के बाद सोने में पहली साप्ताहिक नरमी मुमकिन, अमेरिका-ईरान तनाव और तेल कीमतों का असर

चांदी की फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,334 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,490 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,41,824 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,019 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,805 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,41,250 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,40,490 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद सुस्त सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में भाव गिर गए। Comex पर सोना आज 4,697.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,693.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,689.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.46 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.02 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 74.71 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,51,700 1,51,721 1,51,681
चांदी 2,40,490 2,41,824 2,40,805
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,697.50 4,693.70 4,739.20
चांदी 75.50 76.41 75.45

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - April 28, 2026 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement