facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

नए ​शिखर पर सोना-चांदी; MCX पर गोल्ड ₹1.14 लाख के पार

Advertisement

Gold and Silver Rate today: खबर लिखे जाने के समय चांदी कॉन्ट्रैक्ट ₹982 की तेजी के साथ ₹1,42,871 के भाव पर कारोबार कर रहा था

Last Updated- September 29, 2025 | 9:38 AM IST
Gold and silver price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है।

Gold and Silver Rate today: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार (29 सितंबर) सोने-चांदी के कारोबार में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,14,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,42,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है।

सोने में रिकॉर्ड तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 522 रुपये की तेजी के साथ 1,14,300 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,13,788 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 695 रुपये की तेजी के साथ 1,14,483 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,14,600 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,14,300 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,14,600 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी रिकॉर्ड स्तर तक चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही।लेकिन बाद में भाव रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 131 रुपये की तेजी के साथ 1,41,758 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,41,889 रुपये था।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 982 रुपये की तेजी के साथ 1,42,871 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,42,889 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,41,758 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,42,889 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

ग्लोबल बाजार में सुस्त शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों के भाव चढ़ गए और सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गए।

Comex पर सोना 3,788.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,809.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,823.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव 3,828.50 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू चुके हैं।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 46.42 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 46.65 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 46.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस माह इसने 46.95 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया था।

 

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,14,300 1,13,788 1,14,483
चांदी 1,41,758 1,41,889 1,42,871
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,788.80 3,809 3,823.70
चांदी 46.42 46.65 46.92

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement