Representative Image
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 220 रुपये की तेजी के साथ 1,04,044 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,03,824 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,010 रुपये की तेजी के साथ 1,04,834 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,05,937 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,04,044 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,05,937 के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
MCX | Open | Last Close | LTP |
सोना | 1,04,044 | 1,03,824 | 1,04,834 |
चांदी | 1,22,493 | 1,21,873 | 1,24,042 |
Comex | Open | Last Close | LTP |
सोना | 3,517.90 | 3,516.10 | 3,531.10 |
चांदी | 40.18 | 40.20 | 40.68 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)