facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

Gold-Silver Price Alert: सोना-चांदी के भाव 7वें आसमान पर, त्योहारी शॉपिंग से पहले जानें आज के भाव

Advertisement

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,04,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,24,00 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- September 01, 2025 | 10:39 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold-Silver Price on September 1: घरेलू बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,04,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,24,00 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड स्तर पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 220 रुपये की तेजी के साथ 1,04,044 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,03,824 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,010 रुपये की तेजी के साथ 1,04,834 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,05,937 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,04,044 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,05,937 के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही और इसके भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 620 रुपये की तेजी के साथ 1,22,493 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,21,873 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,169 रुपये की तेजी के साथ 1,24,042 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,24,214  रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,22,493 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,24,214 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।  Comex पर सोना 3,517.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,516.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 15 डॉलर की तेजी के साथ 3,531.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,542.80 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 40.18 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 40.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.48 डॉलर की तेजी के साथ 40.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,04,044 1,03,824 1,04,834
चांदी 1,22,493 1,21,873 1,24,042
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,517.90 3,516.10 3,531.10
चांदी 40.18 40.20 40.68

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement