facebookmetapixel
Advertisement
नोएल टाटा छोड़ेंगे ट्रेंट के चेयरमैन का पद, बोले- ‘यह मेरी आखिरी AGM’MFs से एक साल में जुड़े 3.94 करोड़ निवेशक; FY26 में फोलियो बढ़कर 27.39 करोड़; इक्विटी स्कीमें बनीं पहली पसंदअदाणी पावर अगले 5 साल में ₹2 लाख करोड़ से अधिक निवेश करेगी, 45 गीगावॉट कैपेसिटी का टारगेटसोना-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, निवेश का सही मौका है या अभी करें इंतजार?अब हर महीने आएगा सर्विस सेक्टर का रिपोर्ट कार्ड, 14 जुलाई को जारी होगा पहला ISPS&P का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ घटेगी, बढ़ेगी महंगाई दर; महंगे लोन के लिए रहे तैयारNFO: एक ही फंड में इक्विटी, डेट और गोल्ड का दम, JM Financial लेकर आया मल्टी एसेट एलोकेशन फंडCredit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीति

गुजरात के आभूषणों की ग्रेडिंग करेगी जीआईए

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:03 AM IST

राज्य के हीरा कारोबार को गति देने के लिए गुजरात सरकार पूरे राज्य में आभूषण जांच प्रयोगशाला स्थापित करेगी।


यही नहीं वह आभूषणों की मानकीकरण के लिए अमेरिका की संस्था जेमॉलाजिकल इंस्टीटयूट ऑफ अमेरिका (जीआईए) से एक करार करने जा रही है। आभूषणों पर शोध करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी अलाभकारी संस्था जीआईए दुनिया भर के गहने और जेवरों के कारोबारियों को ग्रेडिंग सुविधा मुहैया कराती है।

अब यह संस्थान गुजरात के आभूषण उद्योग को हालमॉर्क की सुविधा मुहैया करायेगी। इंडस्ट्रियल एक्सटेंशन ब्यूरो के परियोजना और तकनीकी महाप्रबंधक चंदन चटर्जी ने बताया कि राज्य के पास पहले से ही आभूषण जांच प्रयोगशाला है और यह कुछ निजी कंपनियों और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से भी ग्रेडिंग सेवाएं लेती रही है।

उनके अनुसार, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान 500 करोड क़ा विदेशी निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से हमारे लिए यह जरूरी है कि हम अपने आभूषणों की ग्रेडिंग करायें। हम कोशिश कर रहे हैं कि घरेलू कारोबारियों की मदद से यहां आभूषण जांच प्रयोगशाला स्थापित करवायें। ऐसे हरेक प्रयोगशाला की स्थापना पर लगभग 1 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - May 22, 2008 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement