facebookmetapixel
Advertisement
घर खरीदने की तैयारी में 50% खरीदार! ₹50 लाख से ₹1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी पहली पसंदगोल्ड $10,000 तक, SIP फ्लो और स्मॉलकैप पर बड़ा दांव: क्रिस वुड ने बताया भारतीय मार्केट का प्लेबुकटाटा संस पर बड़ा फैसला, लिस्टिंग को हरी झंडी; एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे चेयरमैनEPFO की नई ₹25,000 वेतन सीमा से बदलेगी सैलरी! क्या आपके हाथ में आएंगे कम पैसे?चीन ने 3 और भारतीय चावल निर्यातकों पर लगाया प्रतिबंध, अब तक 10 कंपनियों पर कार्रवाई; क्या है विवादकच्चा तेल महंगा, फिर भी इन 2 रिफाइनरी शेयरों को फायदा क्यों? डीजल ने बदल दिया पूरा गणितTata Sons का NBFC स्टेटस क्यों नहीं हुआ खत्म? RBI के नए FAQs से सामने आई बड़ी वजहUPI MDR पर ब्रोकर्स ने उठाए सवाल, SEBI चेयरमैन ने दिया राहत का संकेतNSE IPO में पैसा लगाने से पहले जान लें ये 10 खूबियां और 10 बड़े जोखिमNSE vs BSE: बाजार में NSE का दबदबा, फिर भी BSE को क्यों मिल रहा ज्यादा वैल्यूएशन?

Fuel Sales in May: पेट्रोल, डीजल की बिक्री मई में बढ़ी

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 5:25 PM IST
Fuel, Petrol

देश में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में मई महीने में अच्छी-खासी वृद्धि दर्ज की गयी है। सबसे ज्यादा उपभोग वाले ईंधन डीजल की मांग 9.3 प्रतिशत बढ़कर 74.6 लाख टन रही। मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र की मांग बढ़ने और पारा चढ़ने से गाड़ियों में एयरकंडीशनर के अधिक उपयोग से ईंधन की मांग बढ़ी है।

इससे पिछले महीने अप्रैल में डीजल की मांग 6.7 प्रतिशत बढ़ी थी और यह 71.6 लाख टन थी। इस प्रकार, मासिक आधार पर मई में बिक्री 4.2 प्रतिशत बढ़ी। आंकड़ों के अनुसार, पेट्रोल की बिक्री इस साल मई महीने में सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 30.8 लाख टन रही।

वहीं मासिक आधार पर बिक्री 16.5 प्रतिशत बढ़ी। औद्योगिक और कृषि गतिविधियां बढ़ने के साथ पेट्रोल और डीजल की बिक्री मार्च के दूसरे पखवाड़े से बढ़ रही है। मार्च के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत और डीजल की बिक्री 10.2 प्रतिशत घटी थी।

मई में खपत बढ़ने का कारण कृषि गतिविधियों के अलावा पारा चढ़ने के साथ गाड़ियों में एयरकंडीशनर का उपयोग बढ़ना है। आंकड़ों के अनुसार, विमान ईंधन की मांग मई महीने में सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर 6,09,800 टन रही।

मासिक आधार पर बिक्री 0.7 प्रतिशत घटकर 6,13,900 टन रही। रसोई गैस एलपीजी की बिक्री आलोच्य महीने में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 24 लाख टन रही। अप्रैल में एलपीजी खपत 21.9 लाख टन टन थी। इस लिहाज से मासिक आधार पर बिक्री 11.3 प्रतिशत बढ़ी।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 5:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement