facebookmetapixel
Advertisement
ऊर्जा सुरक्षा के लिए कोयला से गैस बनाना भारत की नई राष्ट्रीय प्राथमिकताEditorial: सुनील मित्तल के उत्तराधिकार प्लान से भारती एयरटेल में बड़े बदलाव की आहटपश्चिम एशिया संकट: क्या भारत बनेगा खाड़ी देशों का नया और सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार?महाराष्ट्र सरकार ने न्यूक्लियर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए ₹6.5 लाख करोड़ के किए समझौते, पैदा होगीं 1.23 लाख नौकरियां Explainer: Physical Gold, ETF या नया EGR? सोने में निवेश का कौन सा विकल्प है आपके लिए बेस्टदिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 की पाबंदियां लागू, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ कैटेगरी में पहुंची Chana Price: चना हुआ गरम, आवक घटने और निचले भाव पर खरीद बढ़ने से भाव चढ़ेम्युचुअल फंड में महिला निवेशकों का AUM FY26 में ₹11 लाख करोड़ के पार, SIP में 29% हिस्सेदारीExplainer: क्या सिर्फ परिवार की प्रॉपर्टी में रहने से मिल जाता है मालिकाना हक? जानिए कानून क्या कहता हैThe Wealth Company बनी EGR से जुड़ने वाली पहली AMC, अब NSE पर मिलेगा शेयर की तरह सोना

Farmers’ Suicides, सोयाबीन खरीद भुगतान को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का हंगामा 

Advertisement

562 केंद्रों पर रिकॉर्ड मात्रा में सोयाबीन की खरीदी गई, 51,000 से अधिक किसानों ने अपनी उपज बेची और 5,500 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में भेजे गए: सहकारिता मंत्री

Last Updated- July 03, 2025 | 7:27 PM IST
Farmers are in distress in soyabean state
प्रतीकात्मक तस्वीर

किसानों की आत्महत्या और सोयाबीन खरीद के लिए कथित तौर पर भुगतान नहीं किए जाने के मुद्दे पर हंगामे के बाद विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा से दो बार बहिर्गमन किया। विपक्ष ने दावा किया कि इस वर्ष के पहले तीन महीनों में राज्य में 700 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए एक स्थगन प्रस्ताव दिया। सरकार की तरफ से दावा किया गया कि वह किसान मुद्दे पर चर्चा के लिए किसी भी समय तैयार है।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया, जिसमें शक्तिपीठ एक्सप्रेस वे को गोवा को नागपुर के साथ जोड़ने के लिए 20,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। वडेट्टीवार ने कहा कि हर दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं, और फिर भी सरकार उदासीन बनी हुई है। इस साल जनवरी से मार्च तक 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। इनमें से 200 मामलों को (मृतक के परिजन के वास्ते) सहायता के लिए अयोग्य घोषित किया गया जबकि 194 मामलों में पूछताछ अभी भी लंबित हैं। उन्होंने सरकार पर चुनाव से पहले कर्ज माफी और लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने के झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया। सोयाबीन और कपास उत्पादकों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य नहीं मिला है।

वडेट्टीवार ने लातूर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किसान अंबादास पवार ने खुद को हल से जोत लिया, क्योंकि वह बैलों को किराये पर नहीं ले सकते थे। समितियों का गठन करने के बजाय सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। किसान समितियां नहीं चाहते, वे राहत चाहते हैं। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर असंवेदनशीलता और चर्चा से बचने का आरोप लगाते हुए बहिर्गमन किया। सोयाबीन खरीद में अनियमितताओं और किसानों को भुगतान में देरी का विपक्ष द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद सदन में गरमागरम बहस हुई। उन्होने दावा किया कि सोयाबीन उत्पादकों को उनकी उपज की खरीद के लिए भुगतान नहीं किया गया है।

विपक्ष के सवाल पर सहकारिता एवं विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने सदन को बताया कि इस वर्ष राज्य में 562 केंद्रों पर रिकॉर्ड मात्रा में सोयाबीन की खरीद की गई। 51,000 से अधिक किसानों ने अपनी उपज बेची और 5,500 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए। अकोला जिले के बालापुर तालुका में एक घटना को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंत्री ने कहा कि किसानों का एक समूह, अंदुरा शेतकरी कंपनी, खरीद रिकॉर्ड में दर्ज होने के बावजूद गोदाम में 1,297 क्विंटल सोयाबीन पहुंचाने में विफल रही। कंपनी प्रमुख के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और जांच लंबित रहने तक 36 लाख रुपये रोक लिये गए हैं। रावल ने आश्वासन दिया कि विसंगति से प्रभावित किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने विरोध स्वरूप सदन से बहिर्गमन किया।

Also Read | आग लगने की घटनाओं पर सख्त हुई महाराष्ट्र सरकार, Malls का फायर ऑडिट 90 दिनों में

सरकार की भूमिका बताते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि किसान लाखों लोगों के अन्नदाता हैं और राज्य में सरकार किसानों की सरकार है। किसानों की समस्याओं और कठिनाइयों को समझना और उनका समाधान करना , किसानों की मदद करना सरकार की जिम्मेदारी है और हमारी सरकार इसे पूरा करेगी। सरकार किसानों की सभी समस्याओं पर किसी भी समय चर्चा करने के लिए तैयार है । अजित पवार ने कहा कि हम किसानों की समस्याओं से पूरी तरह वाकिफ हैं। सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। समस्या कोई भी हो  सरकार हमेशा किसानों के पीछे मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। हम सिर्फ बातें नहीं करते , बल्कि वास्तविक कार्रवाई में विश्वास करते हैं। कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए किसानों के हितों को सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की नीति में सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार किसी भी परिस्थिति में किसानों को अकेला नहीं रहने देगी ।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement