facebookmetapixel
Advertisement
Credit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीतिIPO Fund: SIP से हर साल मिला 18% रिटर्न, ₹10,000 मंथली निवेश से 8 साल में बना ₹20 लाख का फंडपेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! BHIM ऐप से घर बैठे खुल सकेगा NPS अकाउंट; जानें डीटेल्सबोर्डरूम तक नहीं पहुंच पा रहीं महिलाएं, रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा जेंडर गैपअल नीनो से फसल बर्बाद होने का डर? PM Fasal Bima Yojana दिलाएगी मुआवजा, जानें कैसे उठाएं फायदाभारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानअदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर

रेकॉर्ड स्तर पर काली मिर्च का निर्यात

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:03 AM IST

रुपये के  मजबूत होने और अन्य नकारात्मक वैश्विक आर्थिक कारकों के बावजूद भारत मिर्च के वैश्विक कारोबार में अपनी पुरानी पहचान को फिर से पाने में सफल रहा है।


मसाला बोर्ड के एक शीर्षस्थ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2007-08 में 35,000 टन काली मिर्च का रिकॉर्ड निर्यात किया गया। मसाला बोर्ड के अध्यक्ष वी जे कुरियन ने कहा कि साल के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की पेशकश प्रतिस्पध्र्दात्मक थी जिसमें काफी बढ़त देखी गई।

519.50 करोड़ रुपये कीमत की 35,000 टन काली मिर्च का निर्यात किया गया। परिमाण के हिसाब से देखें तो यह पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक और मूल्य के नजरिये से 77 प्रतिशत अधिक था। पिछले वर्ष 28,750 टन काली मिर्च का निर्यात किया गया था जिसका मूल्य 306.20 करोड़ रुपये था।

कुरियन ने कहा, ‘परिमाण और मूल्य के नजरिये से भारत द्वारा हाल के वर्षों में काली मिर्च का किया गया यह सबसे बड़ा निर्यात है।’ वैश्विक बाजार में आपूर्ति की कमी और प्रमुख उत्पादक देशों, जिसमें वियतनाम भी शामिल है, द्वारा सतर्क बिक्री से अंतरराष्ट्रीय बाजार में काली मिर्च की कीमतों में वृध्दि हुई है।

अमेरिकी बाजार में काली मिर्च का औसत हाजिर मूल्य वर्ष 2006-07 के 2.62 डॉलर प्रति किलोग्राम से बढ़ कर वर्ष 2007-08 में  4.05 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया। कुरियन ने कहा कि भारतीय काली मिर्च के प्रमुख खरीदार अमेरिका, इटली, जर्मनी और कनाडा थे। भारत लगभग 130 देशों को मसालों का निर्यात करता है।

Advertisement
First Published - May 22, 2008 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement