facebookmetapixel
Advertisement
बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच SIP ने दिखाया दम, वित्त वर्ष 2026 में निवेश ₹2 लाख करोड़ पर पहुंचाकमोडिटी डेरिवेटिव में तेजी की उम्मीद, बर्नस्टीन ने BSE से ज्यादा MCX पर जताया भरोसाNSE IPO की कीमत 1,700-1,800 रुपये प्रति शेयर के बीच संभव, 25 सितंबर को लिस्टिंग की उम्मीदब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के करीब पहुंचा तो IT शेयर धड़ाम, निफ्टी 3 महीने के निचले स्तर पर; 23,431 पर हुआ बंदEditorial: ईरान-अमेरिका तनाव से $100 के करीब पहुंचा तेल, भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबावविदेशी निवेश से चमक रहे रक्षा और अंतरिक्ष स्टार्टअप्स, लेकिन क्या भारत की रणनीतिक तकनीक सुरक्षित?राजकोषीय घाटे पर काबू, लेकिन बढ़ती सब्सिडी और योजनाओं में कम खर्च ने बढ़ाया सरकार का सिरदर्दचीन को मात देने की तैयारी! भारत में बैटरी विनिर्माण को बढ़ावा, मिलेंगे 20 लाख नए रोजगारशेयर बाजार में हाहाकार: क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होते ही सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23,431 पर बंदBRICS में भारत को $226 अरब का बड़ा घाटा, चीन और रूस से कितना बिगड़ा व्यापार का हिसाब?

Dollar Vs Rupee: रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ 83.41 प्रति डॉलर पर

Advertisement

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Last Updated- December 05, 2023 | 11:40 AM IST
Rupee Dollar_Shutterstock

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.41 के सर्वकालिक निचले स्तर पर।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति बुधवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक शुरू करेगी। शुक्रवार को निर्णय की घोषणा की जाएगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.41 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.38 पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.62 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,073.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 11:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement