facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर

Diwali 2023: भारत में दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने की बिक्री में तेजी

Advertisement

मुंबई स्थित पीएम शाह एंड कंपनी ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक जैन ने कहा, ‘‘ हमें इस धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बिक्री कैसी रही यह शाम तक ही पता चल पाएगा।’’

Last Updated- November 10, 2023 | 12:44 PM IST
Gold Silver Price Today
Dhanteras festival (PTI)

दुनिया के सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता देश भारत में दिवाली से पहले धनतेरस पर सोने तथा चांदी की खरीदारी शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी के साथ उपभोक्ता मांग में सुधार के चलते सकारात्मक रही।

सोने का भाव 28 अक्टूबर को 63,000 रुपये के उच्चतम स्तर से 800-1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) तक गिर गया। इससे धनतेरस पर खरीदारी को बढ़ावा मिला जिसे हिंदू पंचांग में कीमती धातुओं से लेकर अन्य वस्तुओं की खरीद के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है।

कारोबारियों को उम्मीद है कि सोने की बिक्री पिछले साल के स्तर को पार कर जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें 400 रुपये गिरकर 60,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। दिल्ली में 2022 में धनतेरस के दिन सोने की कीमतें करों को छोड़कर 50,139 रुपये प्रति 10 ग्राम थीं। सामान्य वर्षों में धनतेरस के दिन करीब 20-30 टन सोने की बिक्री होती है।

कारोबारियों ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जो देर रात तक जारी रहेगी। द्रिकपंचांग के अनुसार, धनतेरस पर चांदी तथा सोना खरीदने का सबसे अच्छा मुहूर्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट बजे शुरू होगा और 11 नवंबर को दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today: खुशखबरी! धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें आज के रेट

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के निदेशक दिनेश जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ सोने की कीमतें कारोबार के लिए अनुकूल हैं। हम आज अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। हमें उपभोक्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और ग्राहकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा कि हीरे की कीमतें गिरने से युवा पीढ़ी हल्के वजन के आभूषण खरीद रही है और कुछ लोग सोने तथा चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं। मुंबई स्थित पीएम शाह एंड कंपनी ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक जैन ने कहा, ‘‘ हमें इस धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। बिक्री कैसी रही यह शाम तक ही पता चल पाएगा।’’

पीएम शाह एंड कंपनी ज्वैलर्स की पांच दुकानें हैं। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन मनीष जैन ने कहा, ‘‘ दाम कम हुए हैं और उपभोक्ता मांग बढ़ी है। ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सोने तथा चांदी के सिक्के और यहां तक कि पूजा के लिए चांदी के बर्तन भी खरीद रहे हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज) देवेया गगलानी ने कहा कि पिछले साल धनतेरस के बाद से सोने ने निफ्टी 50 के रिटर्न को आसानी से पछाड़ते हुए करीब 20 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 12:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement