facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

धान की कटाई में दो प्रमुख राज्यों में देरी के बावजूद गेहूं की बुआई पटरी पर: कृषि सचिव

Advertisement

चतुर्वेदी ने बताया कि सरसों और चना सहित अन्य शीतकालीन फसलों की बुआई भी अच्छी चल रही है।

Last Updated- November 11, 2024 | 3:04 PM IST
wheat stock limit

कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने सोमवार को कहा कि गेहूं की बुआई अच्छी चल रही है और दो प्रमुख उत्तरी राज्यों में धान की कटाई में देरी के बावजूद आने वाले दिनों में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में गेहूं की बुआई में तेजी आएगी।’’

उन्होंने बताया कि कुल बुआई क्षेत्रफल पिछले सप्ताह तक पिछले वर्ष के स्तर को पार गया था। उन्होंने कहा कि मिट्टी की नमी की अनुकूल स्थिति और मौसम गेहूं की बुआई के लिए सहायक हैं, जिससे डायमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) जैसे उर्वरकों की मांग बढ़ रही है।

पंजाब और हरियाणा में भी बुआई में तेजी आने की उम्मीद है, जहां देर से हुई मॉनसूनी बारिश के कारण धान की कटाई में देरी हुई है। हालांकि, चतुर्वेदी ने आगाह किया कि जनवरी-फरवरी में तापमान में किसी भी तरह की वृद्धि पैदावार के लिए जोखिम उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मौसम संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए जलवायु प्रतिरोधी गेहूं की किस्मों को बढ़ावा दे रही है।

Also read: एथनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी, चीनी मिलों को मिलेगी राहत 

चतुर्वेदी ने बताया कि सरसों और चना सहित अन्य शीतकालीन फसलों की बुआई भी अच्छी चल रही है। देश की मुख्य रबी फसल गेहूं आमतौर पर नवंबर में बोई जाती है और मार्च-अप्रैल में काटी जाती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

Advertisement
First Published - November 11, 2024 | 3:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement