facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Delhi Gold Rate : सोने में 160 रुपये की तेजी, चांदी 220 रुपये मजबूत

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 5:44 PM IST
Gold silver price today

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 160 रुपये की मजबूती के साथ 55,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 220 रुपये बढ़कर 64,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में मामूली तेजी रही।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,843 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी मजबूती के साथ 21.03 डॉलर प्रति औंस पर थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच सोने की कीमतों में मजबूती आई। हालांकि, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से तेजी पर कुछ अंकुश लगा।’’

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement