facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO से पहले बड़ा बदलाव! किरण थॉमस की जगह पंकज पवार बने CEO, जानिए क्या है पूरा मामलामहाराष्ट्र के शहराें की बदलेगी सूरत, सरकार ने की ₹90,000 करोड़ अर्बन चैलेंज फंड की घोषणा‘होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका, गुजरने के लिए अमीर देशों से वसूलेगा मोटी रकम’, ट्रंप ने किया ऐलानमॉनसून की रफ्तार से सुधरी बोआई, खरीफ रकबा 21% से घटकर 16% पर आयाHCL Tech Q1FY27 Results: मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलान देशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनExplainer: लाइफ इंश्योरेंस लिया और हो गए निश्चिंत? समझें क्यों जरूरी है ‘एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर’बेंगलुरु के परिवारों की कमाई सबसे ज्यादा, चंडीगढ़ भी निकला मुंबई-दिल्ली से आगे: रिपोर्टICICI Prudential Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़कर हुआ ₹964 करोड़ के पार, ₹12.40 डिविडेंड का भी ऐलानLarge & Mid Cap Funds: 59% शेयर ऑल-टाइम हाई से नीचे, क्या निवेश का सही समय है?

Delhi Gold Rate: सोने में 114 रुपये की तेजी, चांदी 319 रुपये टूटी

Advertisement

सोने का भाव बढ़कर 56,982 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, चांदी की कीमत टूटकर 66,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

Last Updated- February 13, 2023 | 6:23 PM IST
Gold and Silver Rate today

कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 114 रुपये बढ़कर 56,982 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,868 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 319 रुपये टूटकर 66,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 114 रुपये की तेजी के साथ 56,982 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,863 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ जबकि चांदी नुकसान के साथ 21.97 डॉलर प्रति औंस रह गई। गांधी ने कहा कि कॉमेक्स में सोना अपरिवर्तित रुख के साथ कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement