facebookmetapixel
Advertisement
मिडकैप फंड्स में छिपे हैं अगले मार्केट लीडर्स! Edelweiss MF के नए अभियान का बड़ा संदेश Heatwave: बढ़ती गर्मी से टूट रही भारत की अर्थव्यवस्था, हर परिवार पर बढ़ रहा बोझCabinet Decision: ‘सार्थक-पीडीएस’ योजना के विस्तार को मिली कैबिनेट की मंजूरी, खर्च होंगे ₹25,530 करोड़क्रेडिट कार्ड का कर्ज बन गया सिरदर्द? ये बैलेंस ट्रांसफर ट्रिक कर सकती है आपका बड़ा खर्च कम!600 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है जुर्माना, भारत में Pernod Ricard की मुश्किलें क्यों बढ़ीं?₹10.5 लाख करोड़ का निवेश! जानिए किन सेक्टरों में कंपनियां सबसे ज्यादा पैसा लगा रहींPushp Brand IPO: मसाला बनाने वाली कंपनी देगी शेयर बाजार में दस्तक! ₹1000 करोड़ जुटाने का प्लानकिरायेदार या नौकर रखने से पहले जरूर करें ये काम, ऑनलाइन ऐसे चेक करें आधार सही है या फर्जीफ्यूचर ग्रुप डील में Amazon को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया ₹202 करोड़ का जुर्मानादिल्ली सरकार का राशन कार्ड पर बड़ा फैसला, 2.50 लाख कमाने वालों को भी मिलेगा फ्री राशन

Delhi Gold Rate: सोना 475 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,225 रुपये की गिरावट

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 6:05 PM IST
Gold and Silver Rate today

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 475 रुपये की तेजी के साथ 55,955 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 1,225 रुपये लुढ़ककर 63,825 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 475 रुपये की तेजी के साथ 55,955 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,833 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी मामूली तेजी के साथ 21.04 डॉलर प्रति औंस पर थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘डॉलर के अपने हालिया उच्च स्तर से नीचे आने के कारण बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने 1,830 डॉलर प्रति औंस से ऊपर मजबूत हो गया।’’

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement