facebookmetapixel
Advertisement
EPF Scheme 2026: PF के 74 साल पुराने नियम बदले, जानिए आपकी सैलरी और ब्याज पर क्या होगा असरBlaBlaCar से सफर करना कानूनी है या गैरकानूनी? जानिए भारत में Carpooling का पूरा सचव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त, मेटा अधिकारियों और IT मंत्रालय के बीच हुई बड़ी बैठकजमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से अब सोने में निवेश का मौका, लॉन्च हुआ पहला फिजिकल कमोडिटी गोल्ड फंडसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछला

Delhi Gold Rate: सोने में 110 रुपये की गिरावट, चांदी 350 रुपये मजबूत

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 5:08 PM IST
Gold and Silver Price

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये बढ़कर 70,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 23.14 डॉलर प्रति औंस हो गया।

गांधी ने कहा कि कॉमेक्स में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सोने की हाजिर कीमत 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 1,962 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement