facebookmetapixel
Advertisement
Manipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरStock Market Update: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! Sensex 800 अंक उछला, IT और मिडकैप शेयरों ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन

Delhi Bullion Market: सोना हुआ महंगा, कीमतें 54,700 के ऊपर

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 7:14 PM IST
Gold

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 38 रुपये बढ़कर 54,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 328 रुपये की गिरावट के साथ 67,984 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘ब्याज दरों में और वृद्धि होने की संभावना के बीच आरंभिक कारोबार के दौरान सोने की कीमत में गिरावट के बाद स्थिर के रुख के साथ कारोबार हुआ।

कारोबारियों की निगाह चीन में कोविड की स्थिति पर है।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,794 डॉलर प्रति औंस पर स्थिरता के रुख के साथ कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.13 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में स्थिरता रही। कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,794 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement