facebookmetapixel
Advertisement
Credit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीतिIPO Fund: SIP से हर साल मिला 18% रिटर्न, ₹10,000 मंथली निवेश से 8 साल में बना ₹20 लाख का फंडपेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! BHIM ऐप से घर बैठे खुल सकेगा NPS अकाउंट; जानें डीटेल्सबोर्डरूम तक नहीं पहुंच पा रहीं महिलाएं, रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा जेंडर गैपअल नीनो से फसल बर्बाद होने का डर? PM Fasal Bima Yojana दिलाएगी मुआवजा, जानें कैसे उठाएं फायदाभारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानअदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर

कच्चा तेल 132 डॉलर के पार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:45 AM IST

अमेरिका में गर्मियों के मौसम में तेल की मांग अधिक होने एवं अपर्याप्त उत्पादन की वजह से एशियाई बाजार में सोमवार को कच्चे तेल ने 132 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार किया।


विशेषज्ञों ने बताया कि तेल बाजार में आई मजबूती से उत्पाद की कीमतें स्थिर हो गई। उल्लेखनीय है कि डॉलर में आई गिरावट, सटोरिया फंड, तेल उत्पादनकर्ताओं द्वारा उत्पादन को बढ़ाने के लिए रजामंदी ना होने एवं भूराजनैतिक तनाव की वजह से तेल बाजार में मजबूती देखने को मिली है।

एशियाई बाजार में दोपहर के कारोबार के दौरान न्यू यॉर्क मुख्य वायदा सौदा, जुलाई आपूर्ति वाला लाइट स्वीट कच्चा तेल 46 सेंट बढ़कर 132.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। न्यू यॉर्क में शुक्रवार को लाइट स्वीट कच्चा तेल 132.19 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। अमेरिकी मेमोरियल दिवस पर हुए अवकाश की वजह से न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में इलेक्ट्रॉनिक कारोबार प्रभावित नहीं हुआ है।

लंदन ब्रेंट नार्थ कच्चा तेल, जुलाई में आपूर्ति किए जाने वाला सौदा 33 सेंट बढ़कर 131. 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गौरतलब है कि गुरुवार को ब्रेंट नार्थ कच्चा तेल एवं न्यू यॉर्क मुख्य तेल वायदा सौदा अब तक की सर्वोच्च ऊंचाइयों पर पहुंच गया था। एएंडजेड बैंक में वरिष्ठ कमोडिटी विशेषज्ञ मार्क पेरवन ने कहा कि न्यू यॉर्क में मंगलवार को तेल के कारोबार को पुन: खुलने से पहले कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - May 27, 2008 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement