facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

धनिया वायदा ने फिर लगाई छलांग

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:43 PM IST

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में धनिया की कीमत हर रोज एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को धनिया वायदा सर्किट के लपेटे में आ गया।


और तो और इस जिंस का कारोबार भी सातवें आसमान पर था। यहां धनिया वायदा में कुल 120 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। एमसीएक्स के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (बिजनेस डिवेलपमेंट) संजीत प्रसाद ने कहा कि दक्षिणी राज्यों से त्योहारी मांग निकल रही है, लिहाजा इसकी कीमतें उठान पर है।

एक कारोबारी ने बताया कि नई फसल फरवरी से पहले नहीं आने वाली, इसलिए भी इसकी कीमत थमने का नाम नहीं ले रही। संजीत प्रसाद के मुताबिक, शुक्रवार को धनिया का सितंबर वायदा 10586 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ और इसमें 308 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। अक्टूबर वायदा में 313 रुपये की तेजी जबकि नवंबर वायदा में 316 रुपये की तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को धनिया वायदा में कुल 2470 टन का ओपन इंटरेस्ट था।

लेकिन धनिया की मुख्य मंडी कोटा और रामगंज में कारोबारी कहते हैं कि उनके यहां काम ठप पड़ा हुआ है। धनिया की बढ़ती कीमत को देखते हुए लोग अभी खरीदारी से बच रहे हैं। कोटा मंडी में मौजूद फालोडी ट्रेडर्स के मालिक महावीर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को यहां धनिया (बादामी) की कीमत 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल केस्तर पर रही जबकि ईगल वेरायटी 10200 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर। उधर, रामगंज मंडी में कारोबारी अंकित सावला ने बताया कि यहां धनिया (बादामी) की कीमत 9800 रुपये प्रति क्विंटल पर रही जबकि ईगल ब्रांड 9875 रुपये प्रति क्विंटल पर।

Advertisement
First Published - August 1, 2008 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement