facebookmetapixel
Advertisement
कोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाह

तांबे की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:03 AM IST

विश्व भर में तांबे की बढ़ती कीमतों के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी तांबा कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने एक बार फिर तांबे की अस्थायी आधारभूत बिक्री भाव में वृद्धि कर दी है और यह बीते 1 जुलाई से लागू भी हो गया है।


हालांकि, यह बढ़ोतरी महज 0.25 फीसदी की रही है पर यह इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि तांबे की कीमतों में छठी बार बढ़ोतरी की गई है। जानकारों की राय में, घरेलू स्तर पर बुनियादी निर्माण कार्यों के  जारी रहने के चलते तांबे की मांग लगातार हो रही है।

उद्योग जगत के मुताबिक, उपभोक्ता सामानों की निर्माता कंपनियों, यूपीएस और कंप्यूटर बनाने वाली फर्मों और आधारभूत प्रोजेक्टों के निर्माण में तांबे की खपत पूरी दुनिया से हो रही है। इस बढ़ोतरी के बाद कॉपर कैथोड फुल और हाफ की कीमतें अब पिछले स्तर क्रमश: 3,67,000 और 3,68,500 टन से बढ़कर 3,67,200 और 3,68,600 रुपये प्रति टन तक पहुंच गयी हैं।

हालांकि 8 मिमी के  स्टैंडर्ड और गैर-स्टैंडर्ड सीसी रॉड का भाव अब 3,72,100 रुपये और 3,71,800 रुपये प्रति टन हो गया है। इससे ज्यादा व्यास यानी 11 से 16 मिमी व्यास वाले सीसी रॉड का भाव बढ़कर 3,73,900 रुपये प्रति टन हो चुका है। तांबे के प्रमुख उत्पादकों जैसे एचसीएल, हिंडाल्को का बिरला कॉपर और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज हर महीने तांबे के संशोधित कीमतों की घोषणा करती है।

Advertisement
First Published - July 3, 2008 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement