facebookmetapixel
Advertisement
अदाणी पावर अगले 5 साल में ₹2 लाख करोड़ से अधिक निवेश करेगी, 45 गीगावॉट कैपेसिटी का टारगेटसोना-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, निवेश का सही मौका है या अभी करें इंतजार?अब हर महीने आएगा सर्विस सेक्टर का रिपोर्ट कार्ड, 14 जुलाई को जारी होगा पहला ISPS&P का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ घटेगी, बढ़ेगी महंगाई दर; महंगे लोन के लिए रहे तैयारNFO: एक ही फंड में इक्विटी, डेट और गोल्ड का दम, JM Financial लेकर आया मल्टी एसेट एलोकेशन फंडCredit Card Tips: गलत क्रेडिट कार्ड चुनना पड़ सकता है महंगा, सालाना ₹2 लाख तक के फायदे से चूक रहे हैं कई ग्राहकTata Motors CV पर 46% तक रिटर्न की उम्मीद, जानिए किस ब्रोकरेज ने दिया सबसे बड़ा टारगेटदो साल से ठहरा बाजार, अब क्या निवेश बढ़ाने का समय? एडलवाइस ने बताई रणनीतिIPO Fund: SIP से हर साल मिला 18% रिटर्न, ₹10,000 मंथली निवेश से 8 साल में बना ₹20 लाख का फंडपेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! BHIM ऐप से घर बैठे खुल सकेगा NPS अकाउंट; जानें डीटेल्स

59 हजार टन दालों के आयात का ठेका जारी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:44 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की ट्रेडिंग फर्म एमएमटीसी घरेलू बाजार में आपूर्ति सुधारने और कीमतों पर लगाम लगाने के लिए 59,000 टन दालों का आयात करेगी। इसके लिए उसने बुधवार को ठेका भी जारी कर दिया है।


इस बीच खबर है कि स्टेट ट्रेडिंग कारपोरेशन ने भी जुलाई से नवंबर के बीच डिलीवर होने वाले 1.17 लाख टन दालों के आयात के लिए निविदा जारी कर दिया है। एमएमटीसी ने जून-जुलाई में 4,000 टन अरहर की होने वाली आपूर्ति और इसके आयात के लिए बोलियां मंगाई हैं।

यह ठेका इस फर्म की वेबसाइट पर बुधवार को जारी की गई है। वहीं दूसरी ओर फर्म ने फ्रांस और यूक्रेन से आयात होने वाली 20,000 टन सफेद मटर के लिए भी बोली मंगाई है। साथ ही, इसने कनाडा और अमेरिका से 35,000 टन सफेद मटर के आयात के लिए भी निविदा मंगाई है। इसकी आपूर्ति सितंबर से नवंबर 2008 के दौरान की जानी है।

निविदा की बोली 10 जून को बंद होगी जबकि इसे 17 जून को खोला जाएगा। एमएमटीसी ने आयात की मात्रा बढ़ाने या घटाने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखा है। अरहर के लिए बोली की न्यूनतम सीमा 2,000 टन रखी गयी है जबकि सफेद मटर के मामले में यह सीमा 10,000 टन की है। ठेके में साफ कहा गया है कि यह बोली केवल 2008 सीजन में उगाई जाने वाली फसल के लिए है।

इस बीच खबर है कि स्टेट ट्रेडिंग कारपोरेशन ने भी 1.17 लाख टन दालों के आयात के लिए निविदा जारी किया है। ठेके में कहा गया है कि इसे जुलाई से नवंबर के बीच डिलीवर होना है। इस ठेके के लिए बोली मंगाए जाने की अंतिम तिथि 10 जून है जबकि इसी दिन इसे खोला जाएगा। यह ठेका निगम की वेबसाइट पर जारी की गई है।

Advertisement
First Published - June 5, 2008 | 1:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement