facebookmetapixel
Advertisement
ITR भरते समय हो गई गलती? रिटर्न जमा होने के बाद भी मिलेगा सुधार का मौका, जानें पूरा नियमजियो IPO, AI और ग्रीन एनर्जी से बदलेगी रिलायंस की तस्वीर, 5 ब्रोकरेज को दिख रहा 32% तक अपसाइडपुरानी बाइक-कार में भरवा रहे हैं E20 पेट्रोल? ₹10 हजार तक बढ़ सकता है मेंटेनेंस खर्च10 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची लोन ग्रोथ, ICICI Bank, HDFC Bank और SBI बने ब्रोकरेज के टॉप पिकGold, Silver Price Today: घरेलू बाजार में सोना-चांदी उछले, विदेशी बाजार में भाव नरमतेल की कीमतें घटीं, फिर भी सरकार को हो सकता है ₹1.65 लाख करोड़ का नुकसानStock Market Update: सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 24,150 के पार; Tata Motors और Cipla बने स्टारDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहीं

मिर्च और हल्दी ने दो प्रतिशत के निचले सर्किट को छुआ

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:05 PM IST

कमजोर हाजिर कारोबार के बीच एनसीडीईएक्स और एमसीएक्स में मंगलवार को मिर्च और हल्दी की वायदा कीमतों ने 2 प्रतिशत के निचले सर्किट को छू लिया।


एनसीडीईएक्स में सर्वाधिक सक्रिय अक्तूबर महीने के अनुबंध में दो प्रतिशत की कमी हुई और यह 4,381 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। वहीं एमसीएक्स में अगस्त और सितंबर महीने का अनुबंध 2 प्रतिशत गिरकर क्रमश: 4,541 रुपये और 4,378 रुपये प्रति क्विंटल को छू गया।

विश्लेषकों के मुताबिक, देश के प्रमुख हल्दी उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश में मानसूनी बरसात के कारण बुआई में सुधार होने से हाजिर और वायदा कीमतों पर प्रभाव पड़ रहा है। निजामाबाद में हल्दी की हाजिर कीमतें 52 रुपये गिरकर 4,517.75 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।  आंध्र प्रदेश के गुंटूर में सुस्त मांग के बाद मिर्च की वायदा कीमतों में भारी गिरावट आई।

गुंटूर मंडी में मांग सुस्त रहने से मिर्च के वायदा भाव में भी तेज कमी आयी। एनसीडीईएक्स में मिर्च की अगस्त डिलीवरी 2.02 प्रतिशत गिरकर 5,143 रूपए प्रति क्विंटल तथा अक्तूबर अनुबंध 1.94 प्रतिशत गिरकर 5,514 रूपए प्रति क्विंटल हो गईं।

एक विश्लेषक ने बताया कि सुस्त खरीददारी की वजह से कीमतों में इस समय कमजोरी का रुख है। इस कमजोरी की एक वजह गुंटूर के शीत भंडार गृहों में भारी स्टॉक है। फिलहाल शीतगृहों में कुल स्टॉक करीब 42 लाख बोरियों की है। एक बोरी 40 किलो की होती है। गुंटूर के बाजार में मिर्च का हाजिर मूल्य 5,053 रुपये प्रति क्विंटल पर मजबूत बना हुआ है।

Advertisement
First Published - August 5, 2008 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement