facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट और अल नीनो से भारत की ग्रोथ पर असर, FY27 में 6.8% का अनुमानColgate Share: शेयर 3% तक टूटा, फिर भी Jefferies को भरोसा! जानिए कंपनी की ग्रोथ को लेकर ब्रोकरेज ने क्या कहाCGHS Rules: ₹3,000 तक की जांच के लिए क्या जरूरी है रेफरल? सरकारी कर्मचारी-पेंशनर्स समझें नए नियमUS-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?

अक्टूबर में देश भर में सामान्य से 80 फीसदी अधिक बारिश, उत्तर भारत में सर्वाधिक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:51 PM IST

 अक्टूबर में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। खासकर उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल में इस महीने की शुरुआत से लगातार बारिश हो रही है। देर से हुई बारिश से खरीफ की खरीफ फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे खेत का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। 
इससे धान, बाजरा, मक्का, पहले बोए गए आलू, सोयाबीन और गन्ने की पैदावार में गिरवाट की आशंका है। हालांकि, बारिश थमने के बाद और खेत से पानी कम होने पर ही नुकसान का स्पष्ट आकलन किया जा सकता है।
गन्ना के मामले में भी, किसानों ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है वहां पैदावार में कुछ कमी आ सकती है। बारिश से फसल में देरी होने की भी उम्मीद है, जो आगामी रबी बोआई के मौसम के लिए एक वरदान के रूप में आ सकती है, मुख्य रूप से सरसों और गेहूं जैसी फसलों के लिए, क्योंकि मिट्टी में अच्छी अवशिष्ट नमी है।
खुशखबरी है कि बारिश तीव्रता अब कम होने लगेगी और मौसम साफ होगा। यह उत्तर और मध्य भारत से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की बहुत देरी से वापसी को भी चिह्नित करेगा। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में मॉनसून उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों से वापस चला जाएगा। 
 

Advertisement
First Published - October 11, 2022 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement