facebookmetapixel
Advertisement
भारतीयों के लिए बड़ा झटका! ट्रम्प प्रशासन ने दुनियाभर में इमिग्रेंट वीजा प्रक्रिया रोकीसस्ते कपड़े होंगे महंगे! 4-5% बढ़ सकते हैं दाम, इन 2 शेयरों में 49% तक तेजी के टारगेटकमरे का किराया 6% बढ़ा, कमाई 10% उछली: क्या होटल शेयरों में अभी बाकी है तेजी?महंगा हुआ गोल्ड सिल्वर: सोना 320 रुपये चढ़ा, चांदी 1,456 रुपये चमकीऑर्डर हैं, लेकिन मजदूर नहीं! क्या मजदूरों की कमी महंगी कर देगी भारत की इंफ्रा ग्रोथ?बीमा सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, कमीशन से लेकर बिक्री तक बदल सकते हैं नियमStock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 240 अंक ऊपर, निफ्टी 24,300 के पारकच्चे तेल में बड़ी गिरावट, WTI 80 डॉलर के करीब; आखिर क्यों टूटे भाव?Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों में आएगा बड़ा एक्शन! Hindustan Copper, Cipla, Welspun Corp समेत 10 स्टॉक्स फोकस मेंबंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा: 22 नाविक लापता, खोज में दो चीनी जहाज भी शामिल

Budget 2023: सरकार बजट में कुछ और क्षेत्रों के लिए ला सकती है पीएलआई योजना

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 3:45 PM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

सरकार आगामी बजट में खिलौनों, साइकिल, चमड़ा और जूता-चप्पल के विनिर्माण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन की घोषणा कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि ज्यादा रोजगार वाले क्षेत्रों को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का लाभ देने के लिये इसका विस्तार किया जा सकता है।

सरकार पहले ही लगभग दो लाख करोड़ रुपये की पीएलआई योजना वाहन और वाहन कलपुर्जे, बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, औषधि, कपड़ा, खाद्य उत्पाद, उच्च क्षमता वाले सौर पीवी मॉड्यूल्स, उन्नत रसायन सेल और विशिष्ट इस्पात समेत कुल 14 क्षेत्रों में लागू कर चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि योजना का लक्ष्य इन क्षेत्रों में घरेलू विनिर्माताओं को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी और ‘चैंपियन’ बनाना है। पीएलआई योजना को खिलौनों और चमड़ा जैसे विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रस्ताव स्वीकृत होने के अंतिम चरण में है और इसकी संभावना है कि बजट में इसे लाया जा सकता है। एक सूत्र ने बताया कि इस दो लाख करोड़ रुपये में से कुछ राशि बची है।

इसे अन्य क्षेत्रों में लगाने पर विचार किया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट एक फरवरी को पेश करेंगी।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement