facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: वृद्धि के लिए नियमों में सुधार जरूरी, राज्यों के बीच नियामकीय बाधाएं दूर करने पर जोरSEBI का बड़ा फैसला, सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले FPI को राहतगोल्ड लोन की मांग बढ़ी, NBFC के कर्ज में 68.5 फीसदी की तेज बढ़ोतरी37,500 करोड़ रुपये की योजना में कितनी कंपनियां आगे आईं, मंगलवार को खुलेगा आवेदन का ब्योरासरकारी बॉन्ड में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों को बड़ी राहत, SEBI ने आसान किए नियमPfizer का हाई ब्लड प्रेशर दवा ब्रांड खरीदेगी नोवार्टिस इंडिया, ₹1250 करोड़ में हुई डीलनिफ्टी जाएगा 30,000 के पार? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, इन सेक्टर्स पर जताया भरोसाTop-5 Flexi Cap Funds: 5 सालों में इन फंड्स ने दिया 18% तक का सालाना रिटर्न, देखें लिस्टशेयर बाजार का बदल गया नियम, सुबह 9 से 9:15 बजे के बीच अब ऐसे लगेंगे ऑर्डरत्योहारी सेल में इस बार डिस्काउंट का इंतजार पड़ेगा भारी! 20% तक बढ़ी लागत, कम मिलेंगे ऑफर

JSW एमजी मोटर को ‘साइबरस्टर’ से उम्मीद

Advertisement

एमजी मोटर का ‘साइबरस्टर’ इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार से सुलभ लक्जरी सेगमेंट में प्रवेश

Last Updated- December 02, 2024 | 10:17 PM IST
MG Motor

वाहन विनिर्माता जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की योजना नए खुदरा ब्रांड ‘एमजी सिलेक्ट’ के तहत पहली पेशकश के तौर पर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार ‘साइबरस्टर’ लाने की है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मुख्य वृद्धि अधिकारी गौरव गुप्ता ने कहा कि कंपनी का इरादा इसके जरिये सुलभ लक्जरी खंड में कदम रखने का है।

उन्होंने कहा, ‘इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स वाहन साइबरस्टर उन चार मॉडलों में से पहला होगा, जो ‘एमजी सेलेक्ट’ ब्रांड के तहत पेश किए जाएंगे। हम कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली तिमाही में पहले दो मॉडल लाने पर विचार करेंगे।’

साइबरस्टर की कीमत 65 से 70 लाख रुपये के बीच होगी। कंपनी का लक्ष्य महानगरों तथा छोटे शहरों में सभी आयु वर्ग के स्पोर्ट्स कार प्रेमियों को लुभाना है। कंपनी ने इस वर्ष सितंबर में घोषणा की थी कि वह अगले दो वर्षों में चार नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की योजना के साथ ‘सुलभ लक्जरी’ खंड में प्रवेश करेगी।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 10:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement