90 मीटर की बाधा पार करने के लिये अपनी तकनीक पर काम करेंगे नीरज चोपड़ा
ओलंपिक और विश्व चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को साफ तौर पर कहा कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है और अपनी तकनीक में सुधार करके वह अगले साल 90 मीटर की बाधा पार कर सकते हैं। इस साल विश्व चैम्पियन बने चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने हाल […]
आईफोन हैकिंग: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, अदाणी मामले को लेकर सुनाई तोता-राजा वाली कहानी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के आईफोन को सरकार प्रायोजित हैकर्स द्वारा हैक करने का प्रयास किया गया और यह अदाणी समूह के मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश भर है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी […]
वर्ष 2022 में 4.61 लाख सड़क हादसों में 1.68 लाख लोगों की जान गई: सड़क मंत्रालय
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी जिनमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई जबकि 4,43,366 लोग घायल हो गए थे। सड़क हादसों की संख्या में 11.9 प्रतिशत की हुई वृद्धि मंत्रालय की तरफ से जारी ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2022’ शीर्षक वाली यह […]
Amrapali के सभी रुके हुए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स मार्च 2025 तक पूरी हो जाएंगे: NBCC
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली समूह की रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं में अब तक लगभग 13,500 फ्लैट का निर्माण पूरा कर लिया है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मार्च, 2025 तक इन परियोजनाओं में बाकी लगभग 25,000 फ्लैट का निर्माण भी […]
Delhi Air Pollution : ‘बेहद खराब’ हुई दिल्ली और उसके आसपास के शहरों की हवा
दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में मंगलवार को धुंध छाई रही और लगातार चौथे दिन राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। पुणे स्थित भारतीय ऊष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान द्वारा विकसित एक संख्यात्मक मॉडल-आधारित प्रणाली के अनुसार, वर्तमान में शहर की खराब वायु गुणवत्ता में वाहन उत्सर्जन […]
Israel-Hamas War: तत्काल संघर्षविराम जरूरी, गाजा में फलस्तीनियों के लिए जिंदगी और मौत का सवाल – UN
फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के प्रमुख फिलिप लजारिनी ने सोमवार को विश्व निकाय की एक आपात बैठक में, इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष पर कहा कि ‘तत्काल मानवीय संघर्ष विराम जरूरी है क्योंकि गाजा में लाखों लोगों के लिए जीवन और मृत्यु का प्रश्न है।’ उन्होंने इजराइल पर फलस्तीनियों को […]
L&T को पश्चिम एशिया में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक रुपये का मिला कॉन्ट्रैक्ट
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को पश्चिम एशिया में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की एक बड़ी परियोजना का ठेका मिला है। कंपनी 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को ‘बड़ी’ (अल्ट्रा मेगा) श्रेणी में वर्गीकृत करती है। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) […]
Mindspace REIT Q2 Results : कंपनी का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 18% बढ़ा
माइंडस्पेस बिजनेस पार्क आरईआईटी का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 491 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध मुनाफा 417 करोड़ रुपये था। माइंडस्पेस आरईआईटी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जुलाई-सितंबर में उसकी परिचालन […]
उद्योगपति Mukesh Ambani को तीसरी बार मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़
‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति का धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें 400 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अंबानी की कंपनी को सोमवार को यह ईमेल मिला। एक अधिकारी ने बताया कि यह चार दिन में अंबानी को भेजा गया धमकी भरा तीसरा ईमेल […]
चीन के स्पेस स्टेशन पर 6 महीने रहने के बाद तीन अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे
चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक अपने देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद मंगलवार सुबह पृथ्वी पर लौट आए। आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि जिंग हाइपेंग, झू यांगझू और गुई हाइचाओ गोबी रेगिस्तान के किनारे जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के पास ‘रिटर्न कैप्सूल’ से बाहर आए। तीनों का स्वास्थ्य […]









