facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: कोटक का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, ₹1,000 से निवेश का मौका; जानें पूरी डिटेलUPI Payment Charges: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर लगेगा शुल्क? जानें किसे देना होगा पैसात्योहारी मांग के बीच चीनी पर राहत, सरकार ने बढ़ाया बिक्री कोटा; कीमतों पर रहेगा दबावकम जोखिम वाली नई म्युचुअल फंड स्कीम, जानें मिनिमम निवेश और रणनीति, 18 सितंबर तक खुला है NFOGlass Wall Systems की शानदार शुरुआत, इश्यू प्राइस से 21% चढ़ा शेयर; अब आगे क्या?EPFO Alert: नौकरी छोड़ने की तारीख गलत होने पर बढ़ सकती है परेशानी, UAN से खुद ऐसे करें सुधारडिलीट होने से बचने का रास्ता तलाशने लगे AI एजेंटक्या ₹2,000 से ज्यादा भुगतान पर बैंक खाते से पैसे कटेंगे? UPI शुल्क से जुड़े हर सवाल का जवाबमहाराष्ट्र की चीनी मिलों को राहत! ₹738.51 करोड़ की ब्याज सब्सिडी मंजूर; किसानों के बकाया FRP भुगतान में मिलेगी मददUPI से शेयर, म्युचुअल फंड खरीदना होगा महंगा? ₹1 लाख पर कितना लगेगा MDR, समझें नया नियम

चीन के स्पेस स्टेशन पर 6 महीने रहने के बाद तीन अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे

Advertisement

आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि जिंग हाइपेंग, झू यांगझू और गुई हाइचाओ गोबी रेगिस्तान के किनारे जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के पास ‘रिटर्न कैप्सूल’ से बाहर आए।

Last Updated- October 31, 2023 | 10:53 AM IST
China
प्रतीकात्मक तस्वीर

चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक अपने देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद मंगलवार सुबह पृथ्वी पर लौट आए। आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि जिंग हाइपेंग, झू यांगझू और गुई हाइचाओ गोबी रेगिस्तान के किनारे जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के पास ‘रिटर्न कैप्सूल’ से बाहर आए। तीनों का स्वास्थ्य अच्छा है।

अंतरिक्ष स्टेशन का नया तीन सदस्यीय दल पिछले सप्ताह तियांगोंग स्टेशन पर पहुंचा। यह नया दल चिकित्सकीय और वैज्ञानिक प्रयोग करने के साथ साथ उपकरणों का रखरखाव करेगा। चीन ने 2003 में अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया और 2030 से पहले चंद्रमा पर उसने अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बनाई है।

चीन ने चंद्रमा की सतह से नमूने लिए और चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर एक रोवर उतारा है। उसकी भविष्य की योजनाओं में ब्रह्मांड के रहस्यों के गहन अध्ययन के लिए एक नई दूरबीन भेजना शामिल है।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 10:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement