Animal Collection Day 3 : ‘एनिमल’ की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, तीन दिन में कमाए 356 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 356 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म निर्माता ने सोमवार को यह जानकारी दी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी। फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सप्ताहांत की कमाई […]
पराजय का गुस्सा निकालने के बजाय संसद सत्र में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े विपक्ष: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विपक्षी दलों से आग्रह किया कि संसद के शीतकालीन सत्र में वे, विधानसभा चुनावों में मिली पराजय का गुस्सा ना निकालें बल्कि उससे सीख लेते हुए नकारात्मकता को पीछे छोड़ें और सकारात्मक रूख के साथ आगे बढ़ें। सत्र के पहले दिन मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह […]
Chennai rain update: चक्रवाती तूफान के प्रभाव से चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश
चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के प्रभाव से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश जारी रही। इस तूफान के पांच दिसंबर को आंध्र प्रदेश के समुद्र तट से टकराने की संभावना है। लगातार भारी बारिश के कारण शहर के निचले और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। नगर निगम के कर्मचारी […]
IND vs Aus 5th T20: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत, सीरीज 4-1 से अपने नाम की
IND vs Aus 5th T20: श्रेयस अय्यर के अर्धशतक और मुकेश कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने रविवार को यहां पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर छह रन से रोमांचक जीत दर्ज करके श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की। श्रृंखला पहले कि अपने नाम कर चुके […]
श्रम मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया
केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि नोटिस एयरलाइन प्रबंधन और चालक दल के सदस्यों के बीच कुछ विवादों के संबंध में नियमों के कथित उल्लंघन के लिए भेजा गया है। चालक दल के कई […]
Ather Energy चार्जिंग कनेक्टर मुफ्त में साझा करने को तैयार
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता एथर एनर्जी मानक के रूप में स्वीकृत अपना चार्जिंग कनेक्टर इस उद्योग की कंपनियों को मुफ्त में अपनाने की सुविधा देने के लिए तैयार है। कंपनी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी रवनीत एस फोकेला ने यह जानकारी दी। इस साल अक्टूबर में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने एथर एनर्जी के स्वदेशी तौर […]
इजरायल दक्षिण गाजा की ओर बढ़ा, खान यूनिस के कई इलाकों को खाली करने का आदेश
इजरायल की सेना ने रविवार को गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस के अंदर व आसपास के और अधिक इलाकों को खाली करने का आदेश दिया। उत्तरी गाजा में हमले करने के बाद अब इजरायली सेना ने दक्षिण गाजा की ओर रुख कर लिया है। इजरायल की सेना का कहना है कि हमास […]
भारत ने रसायन HCFC 141बी को चरणबद्ध ढंग से समाप्त किया: रिपोर्ट
भारत ने ओजोन क्षयकारी पदार्थ और जलवायु को गर्म करने वाले रसायन एचसीएफसी 141बी को चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया है और ऐसी अन्य गैस, एचसीएफसी को समाप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैश्विक जलवायु वार्ता के दौरान रविवार को यहां जारी एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी […]
Assembly Election Results 2023 : भाजपा की जीत पर बोले PM Modi; सबका साथ, सबका विकास की भावना जीती
Assembly Election Results 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार दिया और कहा कि यह जीत विकसित भारत के आह्वान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की जीत है। प्रधानमंत्री चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में नतीजे […]
Telangana Election Result 2023 : जानिए कौन हैं सुनील कानुगोलू? करिश्माई रणनीति से पलटी तेलंगाना में कांग्रेस की किस्मत
Telangana Election Result 2023 : कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में वापसी कराने के कुछ महीनों बाद चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू की रणनीति एक बार फिर करिश्माई साबित हुई और तेलंगाना में कांग्रेस की किस्मत पलट गई। कानुगोलू को कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का काफी हद तक श्रेय दिया गया और बाद में उन्हें […]









