IRDAI ने रिलायंस कैपिटल के लिए IIHL की बोली पर चिंता जताई
बीमा नियामक इरडाई (IRDAI) ने कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के लिए हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (आईआईएचएल) की समाधान योजना पर कुछ आपत्तियां जताईं हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) ने रिलायंस कैपिटल के प्रशासक नागेश्वर राव वाई को हाल में लिखे एक पत्र में […]
Tata Steel India की बिक्री बीते वित्त वर्ष में 6% बढ़कर दो करोड़ टन हुई
टाटा स्टील इंडिया की बिक्री बीते वित्त वर्ष (2023-24) में छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.99 करोड़ टन रही है। कंपनी की बिक्री को खुदरा, वाहन और रेलवे खंड में अधिक मांग से बढ़त मिली। टाटा स्टील ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस दौरान भारत में कंपनी का […]
CSK vs KKR, IPL 2024 Preview: लगातार दो हार के बाद KKR के खिलाफ घरेलू हालात का फायदा उठाना चाहेंगे सुपरकिंग्स
CSK vs KKR, IPL 2024 Preview: गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लगातार दो शिकस्त के बाद सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ IPL मुकाबले में जीत के साथ वापसी करने के इरादे से उतरेगी तो उसे अपने शीर्ष क्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लगातार दो हार के बावजूद सुपरकिंग्स […]
Pakistan यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर चुकाने को तैयार
पाकिस्तान इस महीने के मध्य में परिपक्व वाले 10 साल के यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर का विदेशी ऋण चुकाने को तैयार है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बॉन्ड की बिक्री के माध्यम से जुटाया गया कर्ज सात अरब डॉलर से कम हो जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ […]
पायलटों के साथ रोस्टर प्रणाली पर चर्चा करेगी Vistara : सीईओ विनोद कन्नन
चालक दल की कमी के कारण उड़ानों में भारी व्यवधान का सामना करने के बाद विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा कि एयरलाइन पायलटों के साथ चर्चा के बाद वर्तमान रोस्टर प्रणाली की समीक्षा करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्रियों की संख्या में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। एयर […]
महाराष्ट्र: मिरज में बने सितार और तानपुरा को मिला GI टैग, म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियां कुछ खास वजह से करती हैं इस्तेमाल
महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक छोटे से कस्बे मिरज में बनाए जाने वाले सितार और तानपुरा को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है। यह क्षेत्र संगीत वाद्ययंत्र बनाने की शिल्प कौशल के लिए जाना जाता है। निर्माताओं ने दावा किया कि ये वाद्ययंत्र मिरज में बनाए जाते हैं और शास्त्रीय संगीत के कलाकारों के […]
बेहतर प्रतिफल के चलते 2023-24 में InvITs, REITs ने 17,116 करोड़ रुपये जुटाए
इनविट और आरईआईटी के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है और 2023-24 में इनमें निवेश सालाना आधार पर 14 गुना बढ़कर 17,116 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) और रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) के बेहतर वित्त पोषण हासिल करने […]
बिजली मंत्री ने मुफ्त बिजली देने के लिए कर्ज लेने पर सचेत किया
बिजली मंत्री आर के सिंह ने मुफ्त बिजली देने के लिए उधार लेने वाले पंजाब जैसे राज्यों को कर्ज के जाल में फंसने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी लोकलुभावन योजनाएं तभी ठीक हैं, जब किसी राज्य के पास पर्याप्त धन हो। उन्होंने कहा कि किसी भी दूसरी चीज की तरह बिजली उत्पादन […]
Coal Import: भारत का कोयला आयात फरवरी में 13 प्रतिशत बढ़ा
भारत का कोयला आयात फरवरी 2024 में 13 प्रतिशत बढ़कर 2.16 करोड़ टन हो गया। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘एमजंक्शन’ के अनुसार कुछ खरीदारों ने गर्मियों से पहले स्टॉक करने के लिए नए सौदे किए, जिससे निर्यात बढ़ा। इससे पहले 2023 के समान महीने में कोयला आयात 1.91 करोड़ टन था। एमजंक्शन के आंकड़ों के अनुसार, “फरवरी […]
Sanofi भारत में तेजी से वृद्धि के लिए तैयार, नए उत्पादों की पेशकश पर जोर
भारतीय दवा बाजार में उचित हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखते हुए फ्रांसीसी दवा कंपनी सैनोफी ने अपने मौजूदा ब्रांडों की पहुंच बढ़ाने और नयी दवाएं पेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए घरेलू दवा कंपनियों के साथ सहयोग की संभावनाएं भी […]









