facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: अदाणी एंटरप्राइजेज को ₹1,160 करोड़ का घाटा, जानें आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट SML Mahindra ने M&M के ट्रक-बस कारोबार का ₹525 करोड़ में अधिग्रहण मंजूर, CV मार्केट में बढ़ाएगी पकड़L&T का ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में बड़ा दांव, EV टेक्नोलॉजी पर ₹5,000 करोड़ करेगी निवेशसार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब खाद्य नहीं, पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ना होगाITR Filing 2026: HRA, होम लोन और 80C-80D डिडक्शन क्लेम में अब देनी होगी ज्यादा जानकारी, जानें नए नियमनीट केवल परीक्षा नहीं, सामाजिक बदलाव का माध्यम भी हैEditorial: राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है चिंता का विषय?Royal Enfield बाइक बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21.4% बढ़कर ₹1,462 करोड़, रिकॉर्ड बिक्री से बढ़ी चमक Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वान

बेहतर प्रतिफल के चलते 2023-24 में InvITs, REITs ने 17,116 करोड़ रुपये जुटाए

Advertisement

वाइजएक्स के सीईओ आर्यमान वीर ने कहा कि पिछले महीने एसएम (लघु और मध्यम) आरईआईटी नियमों में सेबी के संशोधन के बाद इस क्षेत्र में बड़े बदलाव होंगे।

Last Updated- April 07, 2024 | 3:09 PM IST
Budget 2024, VCC: Government will attract foreign investors through variable capital companies Budget 2024, VCC: वेरिएबल कैपिटल कंपनियों के जरिए विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेगी सरकार
Representative Image

इनविट और आरईआईटी के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है और 2023-24 में इनमें निवेश सालाना आधार पर 14 गुना बढ़कर 17,116 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) और रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) के बेहतर वित्त पोषण हासिल करने का अनुमान है। वाइजएक्स के सीईओ आर्यमान वीर ने कहा कि पिछले महीने एसएम (लघु और मध्यम) आरईआईटी नियमों में सेबी के संशोधन के बाद इस क्षेत्र में बड़े बदलाव होंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय आंशिक स्वामित्व बाजार एसएम आरईआईटी में विकसित होने के लिए तैयार है, और इसके प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) 2030 तक 50 करोड़ डॉलर से बढ़कर पांच अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है। प्राइम डेटाबेस डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक आरईआईटी और इनविट ने 2023-24 में 17,116 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा सिर्फ 1,166 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा 2023-24 में इनविट ने पहली बार बिक्री पेशकश (ओएफएस) देखा, जिसके तहत डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने 2,071 करोड़ रुपये जुटाए।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 3:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement