शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की पूंजी 2.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को पहली बार 75,000 के ऊपर बंद होने के बीच निवेशकों की संपत्ति में 2.27 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 354.45 अंक चढ़कर 75,038.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 421.44 अंक बढ़कर 75,105.14 अंक तक […]
Pakistan: शहबाज शरीफ को लेकर जा रहे विमान को लाहौर की तरफ मोड़ा, अन्य यात्रियों को असुविधा हुई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को सऊदी अरब से वापस इस्लामाबाद लाने वाली पीआईए की उड़ान को लाहौर हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया, जिससे सैकड़ों अन्य यात्रियों को असुविधा हुई। मीडिया में आई खबर में बुधवार को यह जानकारी दी गई। दिलचस्प है […]
केजरीवाल सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी पर लगाए कई आरोप
दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी (आप) में दलितों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और पार्टी छोड़ दी। समाज कल्याण समेत विभिन्न विभाग संभालने वाले आनंद ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ के शीर्ष […]
बाजार में Tata की लग्जरी गाड़ियों का रोला; FY24 में JLR इंडिया की बिक्री 81 प्रतिशत बढ़ी, बेच डाले 4,436 यूनिट
JLR India Auto Sales: टाटा मोटर्स (Tata Motors) के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (JLR) की भारत में खुदरा बिक्री बीते वित्त वर्ष (2023-24) में 81 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,436 यूनिट रही है। जेएलआर इंडिया ने बुधवार को बयान में कहा कि 81 प्रतिशत की सालाना वृद्धि 2009 में भारतीय बाजार में प्रवेश […]
मॉल, व्यावसायिक क्षेत्र में रिटेल स्पेस की मांग 2024 में 15 फीसदी तक हो सकती है कम: CBRE
शॉपिंग मॉल और व्यावसायिक (हाई-स्ट्रीट) क्षेत्र में खुदरा स्थानों की मांग इस साल 15 प्रतिशत तक घट सकती है। कैलेंडर वर्ष 2023 में यह रिकॉर्ड 71 लाख वर्ग फुट रही थी। रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई ने अपनी रिपोर्ट ‘2024 इंडिया मार्केट आउटलुक’ में 2024 में खुदरा स्थान का पट्टा 60-65 लाख वर्ग फुट के बीच […]
Signature Global का शुद्ध ऋण वित्त वर्ष 2023-24 में 6 फीसदी बढ़ा
रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का शुद्ध ऋृण पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में छह प्रतिशत बढ़कर 1,160 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध ऋृण 1,090 करोड़ रुपये था। गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर ग्लोबल के अनुसार, आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण अधिक करने किए जाने से गत वित्त वर्ष […]
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की, चार सांसदों के काटे टिकट
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को नौ उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने इलाहाबाद, चंडीगढ़ और फूलपुर के मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर उनके स्थान पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है जबकि बलिया से मौजूदा सांसद वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के […]
Maruti Suzuki ने कुछ वाहनों के लिए Bharat-NCAP सुरक्षा रेटिंग का किया आवेदन
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने कुछ वाहनों के लिए भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत-एनसीएपी) सुरक्षा रेटिंग के लिए आवेदन किया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। टाटा मोटर्स की एसयूवी सफारी और हैरियर भारत-एनसीएपी के तहत वयस्क तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा रेटिंग पाने वाले पहले वाहन थे। […]
Hartek Power को 474 करोड़ रुपये का मिला सोलर प्रोजेक्ट
हार्टेक पावर (Hartek Power) को राजस्थान में 300 मेगावाट की सौर परियोजना के विकास के लिए 474 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी ने बयान में कहा, एक प्रमुख वैश्विक नवीकरणीय स्वतंत्र बिजली उत्पादक से यह ठेका मिला है। परियोजना में राजस्थान में 1,209 एकड़ में फैले 300 मेगावाट के ‘ग्राउंड-माउंट’ सौर पीवी बिजली […]
Sobha Limited की वित्त वर्ष 2023-24 में बिक्री बुकिंग 28 फीसदी बढ़ी
रियल एस्टेट कंपनी सोभा लिमिटेड (Sobha Limited) की वित्त वर्ष 2023-24 में बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 6,644.1 करोड़ रुपये हो गई। आवासीय संपत्तियों की मजबूत उपभोक्ता मांग इसकी प्रमुख वजह रही। बेंगलुरु स्थित सोभा लिमिटेड की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2022-23 में 5,197.8 करोड़ रुपये थी। कंपनी के अनुसार, बिक्री बुकिंग […]









