Apple Q1 Performance : एप्पल ने जून तिमाही में भारत और 24 अन्य देशों से 21.44 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया
Apple Q1 Performance :आईफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने शुक्रवार को कहा कि जून तिमाही में कंपनी ने भारत समेत करीब 25 देशों में रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि दर्ज की। एप्पल की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध आय 7.8 प्रतिशत बढ़कर 21.44 अरब डॉलर हो गई। यह एक साल […]
India’s Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 3.47 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व में भी आई गिरावट
Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.471 अरब डॉलर घटकर 667.386 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले के सप्ताह में कुल मु्द्रा भंडार 4.003 अरब डॉलर बढ़कर 670.386 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर चला गया था। रिजर्व […]
Reliance Capital Resolution: सीओसी ने IIHL के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी
कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (आरसीएपी) के ऋणदाताओं ने हिंदुजा समूह की इकाई इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स को सुधारात्मक कार्रवाई के प्रति चेतावनी दी है क्योंकि वह एनसीएलटी द्वारा लगाई गई शर्तों का पालन करने में विफल रही है। इन शर्तों में किसी तीसरे पक्ष के (एस्क्रो) खाते में 250 करोड़ रुपये जमा कराना भी शामिल […]
IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मे टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला
IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने शुक्रवार को यहां भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज को पदार्पण का मौका दिया है। लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव भारत की एकादश का हिस्सा […]
West Bengal Weather Today: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश; अभी और ज्यादा बारिश होने की आशंका
क्षेत्र में सक्रिय मानसून के कारण शनिवार तक दक्षिणी पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर और ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बर्द्धमान, पानागढ़ और श्रीनिकेतन में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में लगभग 200 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम […]
‘Citadel Honey Bunny’ में मेरा एक अलग अंदाज देखेंगे दर्शक: Varun Dhawan
अभिनेता वरुण धवन ने निर्देशक राज निदिमोरु तथा कृष्णा डीके का उनको वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में अभिनय करने का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि इसमें दर्शकों को उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वरुण इसके साथ ‘ओटीटी’ की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ‘सिटाडेल: हनी बनी’ […]
Pakistan: पाकिस्तान ने IMF को 40 सालों में किया इतने अरब अमेरिकी डॉलर ब्याज का भुगतान, सामने आया चौंकाने वाला खुलासा
Pakistan: पाकिस्तान ने पिछले 40 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को ऋण पर 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक ब्याज का भुगतान किया है। यह चौंकाने वाला खुलासा बृहस्पतिवार को संसद भवन में सांसद सैफुल्लाह अब्रो की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर सीनेट की स्थायी समिति की बैठक में किया गया। बैठक में वित्त […]
दस्तावेज जमा करने के बाद जल्द मंजूर होंगे कंपनियों के IPO, सेबी कर रहा बड़ी तैयारी
सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने शुक्रवार को कहा कि कैपिटल मार्केट रेगुलेटर ‘आईपीओ मंजूरी’ में तेजी लाने के लिए एक तंत्र पर काम कर रहा है। बुच ने फिक्की के ‘कैपम’ कार्यक्रम में कहा कि इसके अलावा सेबी तेजी से मंजूरी के लिए कंपनियों द्वारा दाखिल किए जा रहे […]
NEET UG Row: SC ने परीक्षा रद्द करने से किया इनकार, कहा- ‘कोई व्यवस्थागत उल्लंघन नहीं हुआ’
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने प्रश्नपत्र लीक की चिंताओं के कारण विवादों से घिरी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 परीक्षा को रद्द नहीं किया क्योंकि इसकी शुचिता में कोई प्रणालीगत चूक नहीं पायी गई है। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने 23 जुलाई को […]
Karnataka Landslide: कर्नाटक में पुत्तूर बाईपास रोड पर भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग 275 पर यातायात बाधित
कर्नाटक के मंगलुरु में पुत्तूर बाईपास रोड पर भूस्खलन हो गया, जिससे वहां यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुत्तूर बाईपास रोड को बंटवाल-मैसूरु रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग 275 के नाम से भी जाना जाता है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि पुत्तूर बाईपास रोड पर शुक्रवार […]









