Delhi Gold-Silver price: सोना 61 हजार और चांदी 77 हजार के पार
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 340 रुपये की मजबूती के साथ 61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर […]
‘अगले कुछ सप्ताह में चरम पर पहुंच सकते हैं COVID-19 के मामले’
लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक नवजात को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगले कुछ सप्ताह में दिल्ली में कोविड के मामले चरम पर पहुंच सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए […]
Vivo 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से ग्रेटर नोएडा में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाएगी
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देश में अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए इस साल के अंत तक 1,100 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि इसके तहत ग्रेटर नोएडा में तैयार हो रही इकाई में 2024 की शुरुआत तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। वीवो इंडिया […]
दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश, EWS छात्रों को नकदी की जगह दें ड्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि शहर की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के स्कूली विद्यार्थियों को स्कूली पोशाक मुहैया करानी चाहिए न कि नकद। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय ने अगस्त 2014 में दिल्ली सरकार से कहा था कि वह छात्रों […]
पूर्व सहमति का प्रमाण दिए बिना अधिक योगदान करने का प्रावधान करें EPFO : Kerala HC
केरल उच्च न्यायालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से कहा है कि वह कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पूर्व सहमति का प्रमाण पत्र देने की जरूरत के बिना अधिक अंशदान का विकल्प चुनने की अनुमति देने के लिए अपनी ऑनलाइन प्रणाली में प्रावधान करे। न्यायमूर्ति जियाद रहमान ए ए ने बुधवार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों […]
बिहार सहित कई राज्यों में ‘लू’ की चेतावनी जारी, मौसम विभाग ने बताया अगले कुछ दिनों तक चलेंगी गर्म हवाएं
पश्चिम बंगाल के मैदानी हिस्से, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में अगले तीन से चार दिनों तक ‘लू’ की स्थिति रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को यह पूर्वानुमान जारी किया। इससे पहले, अप्रैल की शुरुआत में मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम के कुछ भाग और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को […]
Indian Oil, Adani Total, Shell ने रिलायंस केजी-डी6 से गैस ली, IOC शीर्ष बोलीदाता
सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), अदाणी-टोटल गैस लिमिटेड और शेल सहित 29 कंपनियों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और बीपी के केजी-डी6 ब्लॉक के सबसे गहरे क्षेत्र से उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए सफल बोली लगाई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने कहा कि आईओसी ने […]
UGC ने उच्च शिक्षा में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ को शामिल करने पर ड्रॉफ्ट दिशानिर्देश जारी किया
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा (आईकेएस) को शामिल करने को लेकर ड्रॉफ्ट दिशानिर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले सभी छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा में कोर्स करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि कुल अनिवार्य क्रेडिट में […]
AAP के बाद भाजपा भी कराने लगी बुजुर्गों को फ्री में तीर्थयात्रा, मथुरा-वृंदावन के बाद आगे का है ये प्लान
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को बुजुर्गों और महिलाओं के लिए एक मुफ्त तीर्थयात्रा कार्यक्रम की शुरूआत की तथा पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने मथुरा-वृंदावन के लिए चार बसों को हरी झंडी दिखा कर यहां से रवाना किया। भाजपा का मुफ्त तीर्थयात्रा कार्यक्रम दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) नीत […]
बढ़ते कोरोना मामलों के बीच Delhi AIIMS ने अपने कर्मचारियों को मास्क पहनने की दी सलह
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक परामर्श जारी कर अस्पताल के सभी कर्मचारियों के लिए परिसर के अंदर मास्क पहनना और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना अनिवार्य कर दिया है। आठ अप्रैल को जारी परामर्श में कहा गया है, ‘‘कार्यस्थल पर पुन: उपयोग किए […]









