व्यापक बाजारों में अभी और तेजी आएगी
हाल के महीनों में मिड व स्मॉलकैप शेयरों ने लार्जकैप को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि निवेशकों ने व्यापक बाजारों का रुख किया और वे ठोस आर्थिक सुधार व महंगाई की चिंता में कमी पर दांव लगा रहे हैं। 20 जून के निचले स्तर से निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 25 फीसदी चढ़ा है, वहीं निफ्टी […]
रिलायंस इन्फ्रा ने किया था सिर्फ 500 करोड़ रुपये का दावा
अदाणी समूह ने कहा है कि रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की इकाई रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने दिसंबर 2021 में शेयर खरीद समझौते (एसपीए) के तहत एक खास विवाद पर मध्यस्थता शुरू की थी और महज 500 करोड़ रुपये का दावा किया था। अदाणी समूह पिछले सप्ताह रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा दिए गए उस बयान पर प्रतिक्रिया […]
स्टरलाइट लाई अक्षय ऊर्जा कंपनी
भारत की प्रख्यात निजी विद्युत पारेषण कंपनी स्टरलाइट पावर ने वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं (सीऐंडआई) की जरूरतें पूरी करने वाली अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं तैयार करने के लिए सहयोगी कंपनी ‘सेरेंटिका एनर्जी’ शुरू की है। सेरेंटिका रिन्यूएबल्स तीन राज्यों – कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान में 1.5 गीगावॉट की सौर, पवन और ऊर्जा भंडारण क्षमता तैयार करने की […]
भारत में ही बनेंगे 12 फीसदी आईफोन!
ऐसे समय में जब ऐपल ने एक साल तक आपूर्ति-श्रृंखला की स्थिरता से जूझने के बावजूद अपने नए प्रमुख उत्पादों की श्रृंखला समय पर डिलिवर कर दी है, ऐसे में वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 26) तक वैश्विक स्तर पर ऐपल इंक के वेंडरों द्वारा निर्मित आईफोन के फ्री-ऑन-बोर्ड (एफओबी) मूल्य में कम से कम 12 […]
रक्षा पीएसयू कर रहे रोडशो
केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उद्यमों से दुबई और अबू धाबी में रोडशो करने को कहा है। इन रोडशो का मकसद निवेशकों को आकर्षित करना और उन्हें वित्तीय एवं व्यावसायिक योजनाओं के बारे जानकारी देना होगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल), गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ऐंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), […]
आईपीओ आ रहे बड़े-बड़े तो निवेश बैंकरों के तेवर चढ़े
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाकर बाजार में सूचीबद्ध होने की इच्छुक कंपनियां जितनी बढ़ती जा रही हैं, बड़े निवेश बैंकों के तेवर भी उतने ही चढ़ते जा रहे हैं। अब वे छोटे आईपीओ लाने वाली कंपनियों के बजाय बड़े आईपीओ अपने हाथ में लेना पसंद कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि 1,000 करोड़ रुपये […]
गुजरात से चिप कारोबार में उतरेगी वेदांत
देश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दिग्गज कंपनी वेदांत लिमिटेड उनके ही गृह राज्य गुजरात से अपनी परियोजना शुरू करने जा रही है। दो सूत्रों ने बताया कि ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के साथ वेदांत के 20 अरब डॉलर के साझे उपक्रम के तहत यह पहला अहम […]
नए सफर पर एयर इंडिया, पट्टे पर लिए 30 जहाज
टाटा समूह के झंडे तले आई विमानन कंपनी एयर इंडिया ने 25 एयरबस और पांच बोइंग विमान जहाज पट्टे पर लिए हैं। कंपनी ने आज बताया कि इन विमानों का इस्तेमाल दिसंबर से शुरू हो जाएगा। पतली बॉडी वाले एयरबस का इस्तेमाल देश के भीतर और पड़ोसी देशों की यात्रा के लिए होगा। बोइंग की […]
महंगाई बढ़ी, उत्पादन घटा
अगस्त में भारत की खुदरा महंगाई दर पिछले तीन महीनों के दौरान गिरावट के रुख को पलटते हुए 6.7 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी हो गई। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति को बल मिला। मुद्रास्फीति में तेजी से केंद्रीय बैंक पर इस महीने के आखिर में नीतिगत दरों में बढ़ोतरी करने का दबाव […]
बॉन्ड से 3,000 करोड़ जुटा सकते हैं केनरा व पीएनबी
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक और पंजाब नैशनल बैंक इस सप्ताह एडिशनल टियर-1 (एटी-1) बॉन्ड के माध्यम से इस सप्ताह कुल करीब 3,000 करोड़ रुपये पूंजी जुटा सकते हैं। सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि बुधवार को एटी-1 बॉन्ड के माध्यम से केनरा बैंक कुल 2,000 करोड़ रुपये जुटा सकता है। उन्होंने कहा कि […]
