Advertisement
Powerica IPO: प्राइस बैंड ₹375-395 पर तय, 24 मार्च से खुलेगा ₹1100 करोड़ का इश्यू; निवेश से पहले जान लें डिटेल्सरुपया रिकॉर्ड लो पर: डॉलर के मुकाबले 92.63 पर बंद, आपकी जेब पर कितना असरJoint Tax Filing: पति-पत्नी की कमाई पर लगे ज्वाइंट टैक्स, संसद में आए सुझाव पर क्या है एक्सपर्ट्स की रायSGB में मिला मल्टीबैगर रिटर्न, 300% से ज्यादा बढ़ी वेल्थ; ₹1 लाख के बने ₹4 लाखPVR Inox Share: ₹1300 तक जा सकता है भाव? ब्रोकरेज बोले – धुरंधर 2 की कमाई से कंपनी को होगा बड़ा फायदाAviation sector: गिरावट में खरीदें या दूर रहें? जानिए एयरलाइन शेयरों पर एक्सपर्ट्स क्या कह रहेइमिग्रेशन पर ट्रंप की नई स्कीम, ₹2.4 लाख लेकर फ्री में लौट जाओ भारतनिवेशकों की बल्ले-बल्ले, एक दिन में ₹5.5 लाख करोड़ का मुनाफा, इन 3 वजहों से बाजार ने पकड़ी रफ्तारIran-Israel War: तेल अवीव पर ईरान का महा-अटैक! 100 से ज्यादा ठिकाने तबाह होने का दावाEdelweiss MF ने उतारा पहला हाइब्रिड पैसिव इंडेक्स फंड, कम जोखिम में अच्छे रिटर्न की स्ट्रैटेजी
अन्य समाचार देश की सुरक्षा और विदेश नीति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : मुलायम
'

देश की सुरक्षा और विदेश नीति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : मुलायम

PTI

- November,27 2013 7:43 PM IST

मुलायम ने कहा, नेहरूजी ने चीन पर काफी विश्वास कर लिया था। उस समय वहां के प्रधानमंत्री का भारत में भव्य स्वागत किया गया था लेकिन पड़ोसी देश के उसी प्रधानमंत्री के समय साल 1962 में हमला किया गया और देश के बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया गया।

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा लिखित पुस्तक द्रोहकाल के पथिक के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, सीमा पर गंभीर समस्या है, हाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कुछ प्रयास किये है और पड़ोसी देशों से बातचीत की है। लेकिन हमें सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, हम चीन पर विश्वास नहीं कर सकते। हाल में भी हमारे क्षेत्र में चीन ने शिविर लगा लिया था।

कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि हमारी सीमा पर हमारे जवानों के सिर काट लिये जाते हैं। इस विषय को देखना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, देश की सुरक्षा और विदेश नीति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भूख के कारण लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। यह चिंता का विषय है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement