Advertisement
भारत ने ईरान का तेल डॉलर नहीं युआन में खरीदा, क्यों बदला पेमेंट का तरीका?मॉनसून पर El Nino का खतरा! एग्रोकेम, फर्टिलाइजर कंपनियों पर दिखेगा दबाव; चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश का भी मौकातेल बाजार में टेंशन हाई, कब सस्ता होगा क्रूड? एक्सपर्ट ने बतायाLiquor stocks: बाजार सुस्त, लेकिन शराब शेयर मस्त! अचानक क्यों आई इतनी तेजी?Consumer Durables: 15% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा सेक्टर, जानिए किन शेयरों पर दांव लगा रहे एक्सपर्ट्सअप्रैल में 37% तक चढ़े Jewellery stocks, क्या अभी खरीदना सही रहेगा? जानिए क्या कह रहे चार्टडिविडेंड एलान से 19% दौड़ा दमानी पोर्टफोलियो का शेयर, निवेशकों में खरीदने की मची लूट; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटगौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ाHDFC AMC Share: नतीजों के बाद 5% उछला, ब्रोकरेज बोले -अभी भी मौका बाकी! दिख रहा 18% अपसाइड2030 तक IPL में होगी पैसों की बारिश, खिलाड़ी कमाएंगे ₹150 करोड़: ललित मोदी
अन्य समाचार मप्र चुनाव: इंदौर में दो मंत्रियों की सियासी प्रतिष्ठा दांव पर
'

मप्र चुनाव: इंदौर में दो मंत्रियों की सियासी प्रतिष्ठा दांव पर

PTI

- November,24 2013 7:33 PM IST

प्रदेश के निवर्तमान उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जिले के महू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अंतरसिंह दरबार के खिलाफ लगातार दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं।

वर्ष 2008 के विधानसभा चुनावों में भी विजयवर्गीय और दरबार महू क्षेत्र में आमने..सामने थे। इन चुनावों में विजयवर्गीय ने दरबार को 9,791 मतों से पटखनी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि विजयवर्गीय इस बार विधानसभा चुनावों में महू की जगह इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक..तीन से मैदान में उतरना चाह रहे थे। लेकिन भाजपा आलाकमान ने कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक..तीन से पार्टी की प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष उषा ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया और विजयवर्गीय को दोबारा महू से चुनाव लड़ने का आदेश दिया।

इंदौर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक..पांच के तीन लाख सात हजार 939 मतदाता प्रदेश के निवर्तमान स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेंद्र हार्डिया का भविष्य तय करेंगे।

वह इस क्षेत्र से वर्ष 2003 और 2008 में लगातार दो विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इस बार अपनी चुनावी जीत की हैट..ट्रिक लगाने की चुनौती का सामना कर रहे हार्डिया की टक्कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज संघवी से है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement