इस आतंकी हमले में चार अन्य भारतीय घायल भी हुए हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में मारे गए 40 वर्षीय श्रीधर नटराजन एक दवा कंपनी में काम करते थे, वहीं आठ वर्षीय परमाशू जैन बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थानीय शाखा प्रबंधक का बेटा था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में घायल र्हुइं दो महिलाओं और एक लड़की सहित चारों भारतीय का उपचार चल रहा है।
उन्होंने कहा कि नैरोबी में मौजूद भारतीय मिशन मृतकों के परिजनों के संपर्कर् में है।
गौरतलब है कि नैरोबी में कल कुछ नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक भीड़भाड़ भरे शॉपिंग मॉल पर हमला कर दिया था, जिसमें 39 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए ।
अल-कायदा से प्रभावित सोमालिया के शबाब विद्रोहियों ने कहा कि यह नरसंहार सोमालिया में केन्याई सैन्य हस्तक्षेप का बदला था, जहां अफ्रीकी संघ की सेना इस्लामी विदोहियों से संघर्ष कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने करीब दस की संख्या में आए इन हथियारबंद हमलावरों को एक सुसंगठित आतंकी समूह बताया है।
इस्रायली नागरिक की हिस्सेदारी वाला यह मॉल अमीर केन्याई नागरिकों और प्रवासियों के बीच खासा लोकप्रिय है, जहां हुए हमले के समय एक हजार के करीब खरीददार मौजूद थे।
भाषा