बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 2.11 लाख करोड़ रपये था।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सितंबर तिमाही में अग्रिम कर संग्रह 9.14 प्रतिशत बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रपये से अधिक रहा। इस दौरान कारपोरेट कर संग्रह 7.97 प्रतिशत बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रपये रहा। वहीं व्यक्तिगत आयकर संग्रह 21.08 प्रतिशत बढ़कर 89,006 करोड़ रपये रहा।
इनके अलावा, प्रतिभूति लेनदेन कर :एसटीटी: और संपत्ति कर संग्रह क्रमश: 2,210 करोड़ रपये और 309 करोड़ रपये रहा।
सितंबर तिमाही के लिए अग्रिम कर के मामले में कारपोरेट क्षेत्र ने 1.03 लाख करोड़ रपये का योगदान किया जो बीते साल इसी अवधि के मुकाबले 7.97 प्रतिशत अधिक है।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान अग्रणी कर दाताओं में ओएनजीसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलआईसी और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं।