Business Standard
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी
अन्य समाचार विदेशी एनजीओ के इशारे पर संतों को बदनाम कर रहा है मीडिया : आसाराम
'

विदेशी एनजीओ के इशारे पर संतों को बदनाम कर रहा है मीडिया : आसाराम

PTI

- February,20 2013 5:33 PM IST

आसाराम ने यहां अपने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में किसी का नाम लिये बगैर कहा कि विदेशी एनजीओ के धन के लालच में आकर मीडिया संत-महात्माओं के बारे में अनर्गल बातें फैला रहा है। यह उन संगठनों का हिन्दू संस्कृति तथा संतों को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।

दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की शिकार हुई लड़की को उस वारदात का दोषी ठहराने के आरोपों से घिरे रहे आसाराम ने कहा कि देश में विभिन्न स्थानों पर उनका विरोध करने तथा उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाले लोग उन्हीं विदेशी एनजीओ से जुड़े हैं।

आसाराम ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की शिकार हुई बलिया की मूल निवासी लड़की को अपने साथ हुई वारदात के लिये बराबर का दोषी कभी नहीं ठहराया। मीडिया ने ही उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया था।

आसाराम ने कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने उस लड़की को उसके साथ हुई वारदात के लिये दोषी ठहराया था, तो वह उसे 50 लाख रुपए इनाम देंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement