Advertisement
फुटबॉल विश्व कप का चढ़ा खुमार तो ब्रांड भी कर रहे पेशकश जोरदारलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के नेतृत्व में और बढ़ेगी थलसेना की ताकत, 30 जून से संभालेंगे कमान ओमान संकट: सभी 14 भारतीय नाविक सुरक्षित, लेकिन तीन मौतों पर राजनीतिक टकराव बढ़ा मोदी-मैक्रों की मुलाकात में रक्षा, AI और परमाणु ऊर्जा सहयोग पर जोर, कई समझौतों की उम्मीदअमेरिका ने विदे​शियों के लिए मिथोस पर लगाई पाबंदी, देसी एआई मॉडल की संप्रभुता अहमNFRA की सख्ती बढ़ी, FY27 में Deloitte, PwC समेत 6 बड़ी ऑडिट फर्मों की होगी गुणवत्ता जांचFPI रजिस्ट्रेशन 5 दिन में कराने की तैयारी, विदेशी निवेशकों के लिए प्रक्रिया आसान करेगा सेबीEditorial: एंथ्रोपिक विवाद ने दिखाया आइना, एआई नीति पर हो पुनर्विचार फर्जी प्ले, म्यूजिक और वीडियो : कॉपीराइट फ्रॉड पहले भी था, AI ने इसे और खतरनाक बना दियाभारत में मजबूत बिक्री से चमकी टॉरंट फार्मा; बनी ब्रोकरेज की टॉप पिक, बढ़ाया टारगेट प्राइस 
अन्य समाचार वनस्पति मिलों की लगातार लिवाली के चलते चुनिंदा खाद्य तेलों में उछाल जारी
'

वनस्पति मिलों की लगातार लिवाली के चलते चुनिंदा खाद्य तेलों में उछाल जारी

PTI

- January,16 2013 7:43 PM IST

समित कारोबार के दौरान छिटपुट लिवाली के चलते अखाद्य तेलों के भाव मामूली उतार. चढ़ाव के बाद पूर्वस्तर पर अपरिवर्तित बंद हुए ।

बाजार सूत्रों के अनुसार वैश्विक तेजी के बीच वनस्पति मिलों और फुटकर कारोबारियों की सतत लिवाली के चलते थोक बाजार में चुनिंदा खाद्य तेलों में तेजी आई ।

मलेशियाई डेरिवेटिव एक्सचेज में मार्च डिलीवरी सौदों में पाम आयल के वायदा भाव 1. 3 प्रतिशत बढ़कर 805 डालर प्रति टन हो गए ।

मूगंफली मिल डिलीवरी तेल गुजरात और तिल तेल के भाव क्रमश: 50 रु. और 100 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 12,300 रु. और 10,400 रु. क्विंटल बंद हुए ।

सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी इंदौर और सोयाबीन डिगम कांडला तेल के भाव 50 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 7550 रु. और 7100 रु. क्विंटल बंद हुए ।

पामोलीन आर बी डी और पामोलीन कांडला तेल के भाव 50 रु. चढ़कर क्रमश: 7500 रु. और 7000 रु. क्विंटल बंद हुए ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement