Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट के पास टैंकर पर हमला: 3 भारतीय लापता, भारत ने जताई कड़ी आपत्तितृणमूल और कांग्रेस के विलय की संभावना का खंडन, ममता बनर्जी की TMC में उथल-पुथलस्वप्न दासगुप्ता बने पश्चिम बंगाल के नए वित्त मंत्री, तापस रॉय को मिला उद्योग एवं वाणिज्य विभागEditorial: प्राथमिकता ऋण ढांचे की हो समीक्षानए किस्म के पर्यावरणवाद की आवश्यकता, क्यों टिकाऊ विकास की शुरुआत समावेशिता से होनी चाहिए?मितव्ययिता सही पर उससे ज्यादा असरदार होंगे सुधार, 10 गुना से ज्यादा बचत संभवफंडों के आला कर्मियों के वेतन खुलासे पर नरमी; अब नाम नहीं, कुल सैलरी बताएंगी AMCनिचले स्तर के बाद भी RIL से उम्मीद, मेटा डील व एजीएम से जुड़ी उम्मीदों के चलते विश्लेषक पॉजिटिवमई में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 40% घटा, SIP बना मजबूत सहाराडाकघर बनेगा आपका दफ्तर, ई-कॉमर्स डिलीवरी से लेकर रियल एस्टेट तक फोकस
अन्य समाचार 500 वर्ष पुरानी दर्लभ प्रतिमा बरामद
'

500 वर्ष पुरानी दर्लभ प्रतिमा बरामद

PTI

- November,02 2012 11:33 PM IST

कोटा रेंज के आईजी अमृत कलश एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने संयुक्त रुप से पत्रकारों को बताया कि दो माह पूर्व मोडक थाना क्षेत्र से गुजर रही अमझार नदी में से भगवान विष्णु की गरुड़ पर सवार प्रतिमा मिली थी। पुरातत्वविदों ने इस प्रतिमा को लगभग 500 वर्ष पुराना माना था । अमझार नदी के निकटवर्ती मानपुरा गांव के लोगांे ने इस प्रतिमा को स्थापित करने के लिए मंदिर बनाने का निण्र्याय लिया था । वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इस प्रतिमा को गांव के ही एक मंदिर में स्थापित कर दिया गया । गत 23 सितंबर की रात्रि उक्त मंदिर में दो लोग आकर ठहरे । राित्र को लगभग 9 बजे इन दोनेां व्यक्तियों के दो साथी और आए । इन चारों ने मंदिर के पुजारी सदानंद के साथ निर्ममतापूर्वक मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया ।

चारौं हमलावर भगवान विष्णु की प्रतिमा को अपने साथ ले गए । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एडिशनल एसपी ग्रामीण हनुमान प्रसाद एवं रामगंजमंडी क्षेत्राधिकारी प्रवीण जैन के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया । आईजी अमृत कलश ने बताया कि इस प्रकरण में झालावाड जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र निवासी भंवरलाल व जीतमल एवं जावर थानाक्षेत्र निवासी चांदमाल व रमेशचंद मीणा को गिरफ्तार किया गया है । उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement