चीनी मिलांे पर 2011-12 के विपणन वर्ष के लिए 31 अगस्त तक गन्ना किसानांे का बकाया 1,233 करोड़ रुपये था। खाद्य मंत्रालय के आंकड़ांे के अनुसार, चीनी मिलांे ने 31 अगस्त तक किसानांे का 49,899 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। अभी मिलांे पर किसानांे का 1,233 करोड़ रुपये का बकाया है। विपणन वर्ष अक्तूबर से सितंबर तक चलता है।
आंकड़ों में दर्शाया गया है कि पूरे 2011..12 विपणन वर्ष के लिए गन्ने का कुल बकाया भुगतान 51,132 करोड़ रुपये का करना था जो इससे पिछले साल 44,530 करोड़ रुपये था।
कुल गन्ना बकाये में से उत्तर प्रदेश की मिलों पर अधिकतम 440.84 करोड़ रुपये का बकाया था। इसके बाद तमिलनाडु पर 304 करोड़ रुपये का और उत्तराखंड पर 151.89 करोड़ रुपये का बकाया था।
जारी भाषा राजेश परिहार
नननन