Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार फिल्म कवर स्टोरी में जैकी के साथ दिखेंगी अंजुम
'

फिल्म कवर स्टोरी में जैकी के साथ दिखेंगी अंजुम

PTI

- October,21 2012 11:53 AM IST

नयी दिल्ली, 21 अक्तूबर :भाषा: अभिनेत्री अंजुम नैयर को अपनी आगामी फिल्म कवर स्टोरी से काफी उम्मीदें हैं जिसमें उनके सह कलाकार जैकी श्रॉफ हैं जो काफी काफी लंबे अरसे के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।

इस फिल्म के निर्देशक लंदन प्रवास करने वाले हालैंड निवासी लारेंस सी पोस्टमा हैं जो पहली बार हिन्दी फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की कहानी की मांग को देखते हुए कोस्टमा ने इसे भारत पर आधारित करने का निर्णय किया जिसमें एक भारतीय नारी के परंपरा से हटकर बदलते मजबूत इरादों को दर्शाया गया है।

फिल्म एक ऐसे किसी भी इंसान की कहानी है जो रोज की घुटन से आजाद जिंदगी में बड़े बड़े ख्वाब देखता है और फिर उस ख्वाब को हकीकत में बदलने की जद्दोजहद में उसकी शख्सियत और इरादे फौलादी होते जाते हैं। फिल्म में बालीवुड की एक संघर्षशील अभिनेत्री और एक युद्ध संवाददाता के बीच एक रात की मुलाकात को दर्शाया गया है। संवाददाता उस अभिनेत्री का साक्षात्कार लेता है जिसमें इन दोनों के चरित्र की एक पूरी अलग मानवीय पृष्ठभूमि उभरकर सामने आती है।

अंजुम ने भाषा को बताया, ै फिल्म की कहानी बेहद रोचक है और एक साधारण से साक्षात्कार की आड़ में एक मजेदार कहानी तह दर तह खुलती चलती है। इस कहानी में सस्पेंस और थ्रिलर के तत्व भी हैं लेकिन पूरी कहानी इन्हीं दो चरित्रों के जरिये एक नये इंसानी जज्बात को सामने लाते हैं। फिल्म अगले महीने के आरंभ में रिलीज होगी। ै

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement