पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने आज कहा कि वे श्रीलंका समेत पांच क्रिकेट बोर्ड से अपनी टीमें पाकिस्तान भेजने की बात कर रहा है।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू होगा।
अशरफ ने कहा कि विश्व एकादश के साथ चल रहे मैत्री प्रदशर्नी मैच इस दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है, जिससे टेस्ट टीमों के लिये पाकिस्तान आने का रास्ता बनेगा।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये मैच इस दिशा में अच्छा कदम है। इन मैचों से दर्शकों में काफी उत्साह बना है जिससे हमें बड़ी टीमों को पाकिस्तान में खेलने के लिये मनाने में मदद मिलेगी।