टीवी की मशहूर हस्ती जैक ओस्बोर्न और उनकी पत्नी लीजा अपनी बेटी पर्ल को स्कूल भेजने के बजाय उसकी पढ़ाई का इंतजाम घर पर ही करने की योजना बना रहे हैं क्योंकि वे दोनों लॉस एंजिलिस की शिक्षा व्यवस्था से खुश नहीं हैं।
हैलो मैगजीन की खबर के अनुसार, ये दोनों शिक्षा के खराब स्तर को लेकर चिंतित हैं। उन्हें लगता है कि उनकी पांच महीने की बेटी पर्ल को बाकी बच्चे परेशान करेंगे।
जैक ने कहा, लॉस एंजिलिस के स्कूल अच्छे नहीं हैं और हम पर्ल के लिए घर पर ही स्कूल की व्यवस्था करने की सोच रहे हैं। बच्चे को एक अच्छे निजी स्कूल में डालने का मतलब एक साल में 35 से 40 हजार डॉलरों का खर्च है। इसके बजाय मैं एक अध्यापक रख लूंगा जो कि हमारे साथ यात्राओं पर भी जा सके।