भारतीय शिक्षा प्रणाली में कैरियर आगे बढ़ाने के क्रम में छात्रों को पेश आ रही दुविधा की स्थिति से उबारने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
बोर्ड के एक अधिकारी ने भाषा से कहा कि स्टुडेंट ग्लोबल एप्टीट्यूड इंडेक्स परीक्षा :एसजीएआई: माध्यमिक स्तर के छात्रों की अभिरूचि और क्षमता के आकलन के उद्देश्य से तैयार की गयी है जिसमें छात्रों की क्षमता एवं उनके मजबूत पहलुओं को उजागर करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अभिरूचि परीक्षा के आधार पर छात्रों का ग्रेड और सूचकांक तैयार किया जायेगा और उनकी क्षमता का आकलन करने के बाद उन्हें 11वीं कक्षा में चुने जाने वाले विषय सुझाए जायेंगे।
अधिकारी ने कहा, हम छात्रों की क्षमता का आकलन करने के बाद उन्हें सुझायेंगे कि वे 11वीं कक्षा में कौन से विषय चुन सकते हैं। हालांकि अगर अभिभावक और छात्र किसी विशेष विषय या संकाय पर जोर देते हैं तब हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी।
सीबीएसई के अनुसार, स्टुडेंट ग्लोबल एप्टीट्यूड इंडेक्स का उद्देश्य छात्रों की छुपी हुई प्रतिभा और क्षमता को उजागर करना है। यह अभिरूचि परीक्षा छात्रों के कैरियर के अनुकूल है जो व्यवसायिक उपलब्धियों को हासिल करने में मददगार होगी।
जारी भाषा दीपक