Advertisement
EPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिशक्या इस बार मानसून देगा धोखा? अगले दो हफ्तों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनीGold-Silver Price Today: US-ईरान डील की उम्मीद से सोने-चांदी में तूफानी उछाल, सोना फिर 1.50 लाख के पारअमेरिका में गेहूं की फसल घटी, फिर भी क्यों बढ़ गया दुनिया का गेहूं भंडार?डायबिटीज की दवाओं से कमाई का मौका! इस फार्मा कंपनी पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्सभारत बनने जा रहा सेमीकंडक्टर हब! 2027 तक कंपनियां करेंगी 31,299 करोड़ रुपये का निवेश
अन्य समाचार देश में 68 फीसदी दूध खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं : सरकार
'

देश में 68 फीसदी दूध खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं : सरकार

PTI

- October,21 2012 10:43 AM IST

केन्द्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि देश में 68 फीसदी से अधिक दूध खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप नहीं हैं।

केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड के स्वामी अच्युतानंद तीर्थ के नेतृत्व में प्रबुद्ध नागरिकों की जनहित याचिका के जवाब में दाखिल हलफनामे में न्यायालय को यह जानकारी दी। याचिका में सिन्थेटिक और मिलावटी दूध तथा विभिन्न डेयरी उत्पादों की बिक्री पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया गया है।

केन्द्र सरकार के हलफनामे के अनुसार खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने अपने सर्वे में पाया कि शहरी क्षेत्रों में 68 फीसदी से अधिक दूध निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले दूध में से 66 फीसदी खुला दूध है।

हलफनामे में कहा गया है कि आमतौर पर दूध में पानी के अलावा कुछ नमूनों में डिटरजेन्ट के भी अंश मिले हैं। मानक पर खरे न उतर पाने की मुख्य वजह दूध में ग्लूकोज और दूध के पाउडर की मिलावट बताया गया है।

न्यायालय ने इस याचिका पर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किये थे। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सिन्थेटिक और मिलावटी दूध तथा दूध के उत्पाद यूरिया, डिटरजेन्ट, रिफाइन्ड ऑयल, कॉस्टिक सोडा और सफेद पेंट आदि से तैयार हो रहे हैं और यह मानव जीवन के लिए बहुत घातक है क्यौंकि इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

याचिकाकर्ता के वकील अनुराग तोमर के अनुसार कथित मिलावटी दूध और इसके उत्पादों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर हलफनामे में कुछ नहीं कहा गया है। हलफनामे के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 83 फीसदी से अधिक खुला दूध निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement