टाटा रीयल्टी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने आज शहर में एक बड़ी आवास परियोजना शुरू की।
टाटा समूह ने यहां 1877 में एक कपड़ा कंपनी के तौर पर कारोबार शुरू किया था जिसका नाम एंप्रेस मिल्स था। अब कंपनी फिर से 125 साल बाद संतरे के लिए मशहूर इस शहर में आ रही है।
टाटा सन्स की 100 फीसद सहयोगी कंपनी टाटा रीयल्टी ने कहा कि इस परियोजना कैपिटल हाइट्स में 352 फ्लैट, शापिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स होंगे इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी होंगी।
टाटा रीयल्टी के प्रमुख :बिक्री एवं विपणन: सायरस इंजीनियर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा यह परियोजना पुणे के दक्षिणी हिस्से रामबाग में बनेगी।
भाषा
नननन